Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Coal Scam: शराब घोटाले में जमानत, फिर भी जेल में …
Bhupesh Baghel met Ramgopal Agrawal in jail(Image Source: social media)
Bhupesh Baghel met Ramgopal Agrawal in jail(Image Source: social media)
रायपुर

 Coal Scam: शराब घोटाले में जमानत, फिर भी जेल में रामगोपाल अग्रवाल भूपेश बघेल ने उठाए सवाल

Coal Scam: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। शराब घोटाले में जमानत मिलने के बावजूद चार अन्य मामलों के कारण उनकी रिहाई अटकी हुई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 05:01 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Coal Scam: छत्तीसगढ़ की राजनीति में रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी और जेल में उनकी मौजूदगी को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे और वहां बंद कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई। जेल से बाहर आने के बाद भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं और सरकार ने उन्हें गलत तरीके से जेल में बंद कर रखा है। 
बघेल ने उनकी गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए सरकार की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। दरअसल, शराब घोटाला मामले में 5 नवंबर को बिलासपुर हाईकोर्ट ने रामगोपाल अग्रवाल को जमानत दे दी थी। इसके बावजूद उन्हें अभी जेल से रिहाई नहीं मिल सकी है। इसकी वजह यह है कि कोल घोटाले सहित अन्य मामलों में भी उनके खिलाफ प्रकरण लंबित हैं। ऐसे में एक मामले में जमानत मिलने के बाद भी उनकी जेल में रहने की स्थिति बनी हुई है। रामगोपाल से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

छह मामलों में घिरे हैं रामगोपाल अग्रवाल, दो में मिली जमानत

 रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर उनके बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामलों में जमानत मिल चुकी है, जबकि चार अन्य मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी है। इन मामलों में भी जमानत मिलने के बाद ही उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो सकेगा। वकील फैजल रिजवी ने दावा किया कि रामगोपाल अग्रवाल का नाम किसी भी एफआईआर में दर्ज नहीं है। 
उनके मुताबिक, पहले से अपराध में शामिल एक आरोपी के बयान के आधार पर रामगोपाल को इन मामलों में फंसाया गया है। उन्होंने पूरी कार्रवाई को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस का कोषाध्यक्ष होने के कारण रामगोपाल अग्रवाल को निशाना बनाया जा रहा है। फिलहाल, दो मामलों में जमानत मिलने के बावजूद चार अन्य प्रकरणों के चलते रामगोपाल अग्रवाल की जेल से रिहाई अटकी हुई है। इस मामले ने प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का माहौल बना दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें