Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र Raigarh Cyber Crime: डॉक्टर से 34 लाख की ठगी, इंदौर से 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Fire Accident: करवाचौथ पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर में मौजूद 6 लोगों की बाल-बाल बची जान Accident News: कार से टकराकर हवा में उछला बाइक सवार, स्कूटी सवार महिलाएं भी घायल Bhupesh Baghel: मतदाता सूची काे लेकर कांग्रेस का सवाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा समाधान नहीं तो हाईकोट भी जाएंगें Tuta Forest: फिल्म सिटी के लिए पेड़ों की कटाई पर गरमाई सियासत, ग्रामीणों का विरोध तेज, स्मृति ईरानी को लिखा पत्र Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र Raigarh Cyber Crime: डॉक्टर से 34 लाख की ठगी, इंदौर से 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Fire Accident: करवाचौथ पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर में मौजूद 6 लोगों की बाल-बाल बची जान Accident News: कार से टकराकर हवा में उछला बाइक सवार, स्कूटी सवार महिलाएं भी घायल Bhupesh Baghel: मतदाता सूची काे लेकर कांग्रेस का सवाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा समाधान नहीं तो हाईकोट भी जाएंगें Tuta Forest: फिल्म सिटी के लिए पेड़ों की कटाई पर गरमाई सियासत, ग्रामीणों का विरोध तेज, स्मृति ईरानी को लिखा पत्र
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Bhupesh Baghel: मतदाता सूची काे लेकर कांग्रेस का …
Bhupesh Baghels press conference regarding the electoral roll(Image Source: social media)
Bhupesh Baghels press conference regarding the electoral roll(Image Source: social media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Bhupesh Baghel: मतदाता सूची काे लेकर कांग्रेस का सवाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा समाधान नहीं तो हाईकोट भी जाएंगें

Bhupesh Baghel: दुर्ग जिले में SIR के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर वार्ड परिवर्तन का मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और जामुल की मतदाता सूची पर सवाल उठाते हुए आपत्तियों का समाधान नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 03:03 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Bhupesh Baghel: दुर्ग जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने प्रारंभिक मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के वार्ड बदले जाने पर आपत्ति जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय में आपत्तियों का उचित निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएगें।

भिलाई नगर निगम में वार्ड परिवर्तन के आंकड़े 

गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भूपेश बघेल ने भिलाई नगर निगम की प्रारंभिक मतदाता सूची के आंकड़े सामने रखे। उनके मुताबिक, वार्ड 3 से 5 में 192, वार्ड 5 से 3 में 493, वार्ड 9 से 10 में 721 और वार्ड 9 से 11 में 556 मतदाताओं के नाम स्थानांतरित किए गए हैं। इसी तरह वार्ड 15 से 14 में 232, वार्ड 17 से 18 में 316 और वार्ड 59 से 60 में 228 मतदाताओं के नाम बदले जाने का दावा किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के वार्ड परिवर्तन को गंभीरता से जांचने की जरूरत है।

रिसाली और भिलाई चराेदा में उठाए सवाल  

भूपेश बघेल ने रिसाली नगर निगम की मतदाता सूची को लेकर भी आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि वार्ड 3 से 4 में 250, वार्ड 25 से 24 में 358 और वार्ड 26 से 31 में 416 मतदाताओं के नाम स्थानांतरित होने का मामला सामने आया है। वहीं, भिलाई-चरोदा नगर निगम में वार्ड 2 से 3 में 202 और वार्ड 22 से 23 में 304 मतदाताओं के नाम बदले जाने का दावा किया गया। जामुल नगर पालिका के वार्ड 20 से 19 में भी 196 मतदाताओं के स्थानांतरण का मुद्दा उठाया गया है।
कांग्रेस के अनुसार मतदाता सूची में नाम और वार्ड से जुड़ी आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक जारी है। पार्टी ने प्रभावित मतदाताओं से सूची की जांच करने और किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है। भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि यदि शिकायतों का संतोषजनक निराकरण नहीं हुआ तो कांग्रेस कानूनी रास्ता अपनाएगी और हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर जिले की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें