Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Raipur Road Accident: कहीं खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तो कहीं ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की मौत Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Raipur Road Accident: कहीं खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तो कहीं ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की मौत
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Bhupesh Baghel: रायपुर लौटते ही निशाना साधा, अमित…
Bhupesh Baghel took aim at the BJP government(Image Source: social media)
Bhupesh Baghel took aim at the BJP government(Image Source: social media)
रायपुर

Bhupesh Baghel: रायपुर लौटते ही निशाना साधा, अमित शाह और भाजपा सरकार को घेरा

Bhupesh Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री ने रायपुर लौटने के बाद भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने महादेव सट्टा ऐप जांच, अमित शाह के दौरे, रामलीला मैदान की रैली और राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी के कथित अपमान को लेकर सवाल उठाए।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 12:26 PM · 1 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bhupesh Baghel:रामलीला मैदान में दाे दिनाें तक चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं। रायपुर पहुंचने पर उन्होंने रामनलीला मैदान में हुए प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे और राज्याेत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान  को लेकर अपना बयान दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

दिल्ली रामलीला मैदान की रैली ऐतिहासिक 

भूपेश बघेल ने कहा कि लगातार  दाे दिनों  तक रामलीला मैदान में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। जिसे पूरे देश ने देखा, रविवार की रैली थी वह ऐतिहासिक थी। 1974 और 1994 में जो रैलियां हुई थी। यह उनसे भी बड़ी रैली थी। निश्चित रूप से देश से लाखाें लोग वहां पहुंचे। सबसे वहां ललकारा है। खासकर राहुल गांधी ने जाे बात कही है वह बहूत ही स्पष्ट है और सीधे चुनैती है। ज्ञानेश कुमार बचेंगे नहीं आपने देश की आत्मा को चाेट पहुंचाई है। इसकी सजा तो आपको मिलेगी ही। उनकाे ताे इस्तीफा देना ही पड़ेगा। उसके बाद उनके आका के सामने खड़े  होंगे। महादेव ऐप मामले में जांच पर सवाल महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की रिमांड को लेकर बघेल ने कहा कि जांच में कई अहम नाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान 2022 में 72 एफआईआर दर्ज की गई थीं और सौरभ चंद्राकर व रवि उप्पल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के लिए केंद्र को पत्र भी लिखा गया था। उन्होंने ईडी और सीबीआई से मामले में असली मालिक की पहचान स्पष्ट करने की मांग की।

अमित शाह के दौरे पर कसा तंज

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी बघेल ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सौरभ चंद्राकर को विदेश से खोजकर नहीं पकड़ा गया, बल्कि वह पहले से ओमान की जेल में बंद था और उसे प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया है।

छत्तीसगढ़ महतारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान को लेकर बघेल ने भाजपा सरकार पर प्रदेश की संस्कृति और पहचान की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता से ज्यादा यहां के खनिज संसाधनों में दिलचस्पी है।
 राज्योत्सव में खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति के आदेश पर बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि रैली में भीड़ को लेकर सवाल उठाने वाली भाजपा अब अपने कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों और राशन दुकानदारों को लोगों के साथ बुला रही है। भूपेश बघेल के इन बयानों से प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें