Vivo X500 Series: नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज X500 को लेकर भारतीय बाजार में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, देश के कुछ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर इस सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी इस लाइनअप में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max को शामिल कर सकती है। हालांकि, Vivo की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
25 नवंबर को लॉन्च होने की संभावना
Vivo X500 सीरीज को भारत में 25 नवंबर को लॉन्च किए जाने की चर्चा है। इससे पहले टिपस्टर Debayan Roy ने भी इसी तारीख को लेकर जानकारी साझा की थी। सीरीज के तीनों मॉडल BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दे चुके हैं। इनमें Vivo X500 का मॉडल नंबर V2619, X500 Pro का V2621 और X500 Pro Max का V2610 बताया गया है। इससे भारतीय बाजार में इन स्मार्टफोन की एंट्री की संभावना को बल मिला है।
Vivo X500 के संभावित फीचर्स
सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Vivo X500 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
X500 Pro में मिलेगा दमदार कैमरा सेटअप
Vivo X500 Pro में 6.36 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलने की बात कही गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसका टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन में 6,510mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।Vivo X500 Pro Max में 200MP पेरिस्कोप कैमरा
सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Vivo X500 Pro Max होगा। इसमें 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा के मामले में इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP Periscope telephoto sensor है। इसके अलावा पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में 7,800mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फिलहाल भारतीय बाजार में इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत और बिक्री की तारीख को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। अब ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।







