Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › बस्तर संभाग › Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला…
Three accused sentenced to 10 years in Kanker UAPA case(Image Source: social media)
Three accused sentenced to 10 years in Kanker UAPA case(Image Source: social media)
🔴 BREAKING बस्तर संभाग

 Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा

Kanker News: माओवादी गतिविधियों से जुड़े UAPA मामले में भानुप्रतापपुर की विशेष अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराया है। अदालत ने पीलूराम आंचला, रमेश पुनेम और पुनऊ राम मंडावी को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 06:29 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
भानुप्रतापपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Kanker News: माओवादी गतिविधियों से जुड़े UAPA मामले में विशेष अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक आरोपी पर 3,500 रूपए का जुर्माना भी लगाया है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक टी.एस. यादव ने पैरवी की।

 2023 में सर्च अभियान के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

मामला 18 मई 2023 का है। पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) संगठन की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने COB चिलपरस और ढूंट्टा से संयुक्त सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षा बल कागबरस, नयापारा और चिलपरस इलाके में तलाशी लेते हुए केसोकोड़ी की ओर बढ़ रहे थे। तभी पहाड़ी जंगल के पास कुछ संदिग्ध लोग भागने लगे। सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पीलूराम आंचला उर्फ सालिक राम, रमेश पुनेम उर्फ बुधरू और पुनऊ राम मंडावी के रूप में हुई। पुलिस का दावा था कि तीनों प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े थे और संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

वॉकी-टॉकी और माओवादी साहित्य समेत कई सामान बरामद 

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से वॉकी-टॉकी सेट, माओवादी संगठन से संबंधित चिट्ठियां, साहित्य, नकदी, गुलेल, टॉर्च और चाकू सहित अन्य सामान मिला था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस पार्टी पर हमला किए जाने की बात भी सामने आई थी। इस घटना में एक जवान के दाहिने हाथ में चोट आई थी।
घटना के बाद थाना कोयलीबेड़ा में अपराध क्रमांक 08/2023 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी अंतागढ़ एसडीओपी अमर सिदार को सौंपी गई थी। विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में मामला प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मौखिक, दस्तावेजी और परिस्थितिजन्य साक्ष्य पेश किए। इन साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषी माना।

विशेष अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा 

मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद विशेष न्यायाधीश NIA भानुप्रतापपुर दीपक के. गुप्ता की अदालत ने पीलूराम आंचला, रमेश पुनेम और पुनऊ राम मंडावी को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही तीनों पर 3,500-3,500 रूपए का अर्थदंड भी लगाया गया। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें