Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Jharkhand Maoist Surrender: सारंडा के तीन इनामी म…
Maoist surrender in Saranda(Image Source: social media)
Maoist surrender in Saranda(Image Source: social media)
राष्ट्रीय Featured

Jharkhand Maoist Surrender: सारंडा के तीन इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 26 लाख रुपए का था इनाम

Jharkhand Maoist Surrender: सारंडा क्षेत्र में सक्रिय तीन इनामी माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 15 लाख और 10 लाख के इनामी माओवादी दंपती समेत एक महिला माओवादी शामिल है। तीनों पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
11 Sep 2026, 12:58 PM
झारखंड
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Jharkhand Maoist Surrender: रांची के सारंडा इलाके में लंबे समय से सक्रिय तीन इनामी माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। कल पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में तीनों ने संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक माओवादी दंपती और एक महिला माओवादी शामिल है। इन तीनों पर कुल 26 लाख रुपए का इनाम घोषित था। 
आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादी दंपती भी शामिल आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की पहचान रामप्रसाद मार्डी, उसकी पत्नी मीता उर्फ नयनतारा और बुलु उर्फ गौरी के रूप में हुई है। 

26 लाख के इनामी माओवादी थे सक्रिय

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों लंबे समय से प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े हुए थे और झारखंड के सारंडा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। रामप्रसाद मार्डी पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित था। 
वह माओवादी संगठन में रीजनल कमेटी सदस्य के पद पर था। मीता उर्फ नयनतारा पर 10 लाख रुपए का इनाम था और वह जोनल कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय थी। बुलु उर्फ गौरी संगठन की सदस्य थी, जिस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। 
तीनों पर अलग-अलग मामलों में सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी। 

दबाव बढ़ा तो बदला ठिकाना, बांकुड़ा में किया सरेंडर

सुरक्षा अभियान बढ़ने के बाद बदला ठिकाना जानकारी के मुताबिक, झारखंड में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियानों के चलते सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ता जा रहा था। इसके बाद तीनों माओवादी झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा क्षेत्र में पहुंच गए थे। 
कल उन्होंने वहीं आत्मसमर्पण कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार, यह कदम माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि आत्मसमर्पण करने वाले तीनों सदस्य संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

सरेंडर से कमजोर होगा माओवादी नेटवर्क

अभियान के तहत कई उग्रवादी अब आत्मसमर्पण कर पुनर्वास योजनाओं का लाभ लेने की ओर बढ़ रहे हैं। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों के आत्मसमर्पण से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को कमजोर करने में मदद मिलेगी। वहीं, पुलिस अब इनके संगठन से जुड़े अन्य नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें