Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत
W 𝕏 f
होम › नारायणपुर › Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल म…
Naxal weapons seized in Narayanpur forest(Image Source: Keertiman Media)
Naxal weapons seized in Narayanpur forest(Image Source: Keertiman Media)
नारायणपुर Featured

Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त

Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के हाच्चेकोटी जंगल में सर्चिंग के दौरान पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का पुराना हथियार व विस्फोटक डंप बरामद किया। मौके से .315 राइफल, 41 जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स तार और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।

य
प्रकाशित: 03 Sep 2026, 04:13 PM · अपडेट: 17 Oct 2026, 05:53 AM
नारायणपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर जिले को नक्सल गतिविधियों के अवशेषों से मुक्त करने के लिए सुरक्षा बलों का सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने हाच्चेकोटी के घने जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का पुराना हथियार और विस्फोटक डंप बरामद किया है। यह कार्रवाई 2 सितंबर को अंदरूनी क्षेत्र में चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान के दौरान की गई।
पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। सघन जांच के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई नक्सली सामग्री जवानों के हाथ लगी। अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल, 129वीं वाहिनी बीएसएफ के कमांडेंट मुकेश कुमार के निर्देशन और एएसपी (ऑप्स) अक्षय साबद्रा के मार्गदर्शन में चलाया गया।
सुरक्षा बलों ने मौके से एक जंग लगी .315 राइफल बरामद की है। राइफल का बट भी नहीं था। इसके अलावा अलग-अलग हथियारों के कुल 41 जिंदा कारतूस मिले हैं।
बरामद सामग्री में:
  • 01 नग .315 राइफल, जंग लगी और बिना बट की
  • 41 जिंदा कारतूस, जिनमें .315 के 16, 12 बोर के 18, 7.62 एमएम के 4, .303 के 2 और 5.56 एमएम का 1 कारतूस शामिल है
  • 06 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
  • 02 बंडल कमर्शियल कॉर्डटेक्स तार
  • फ्लेक्सिबल वायर
एलईडी लाइट
  • 02 पाउच स्ट्रिप
  • नक्सली साहित्य
सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है। घने जंगलों और अंदरूनी इलाकों में लगातार सर्चिंग के जरिए नक्सलियों द्वारा पहले छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान की तलाश की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें