Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › नारायणपुर › Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियो…
Naxal arms dump recovered in Narayanpur (Image source: Keertiman Media)
Naxal arms dump recovered in Narayanpur (Image source: Keertiman Media)
नारायणपुर Featured

Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद

Narayanpur Naxal Dump: अदनार क्षेत्र में पुलिस और BSF की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के पुराने हथियार डंप का पता लगाकर 10 राइफलें, 2 ग्रेनेड लांचर, 13 BGL शेल और करीब 2 किलो विस्फोटक बरामद किया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 12:55 PM · अपडेट: 17 Oct 2026, 11:17 AM
नारायणपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Narayanpur Naxal Dump: बस्तर अंचल को माओवादी प्रभाव से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे सुरक्षा बलों के अभियानों को एक और बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर जिले के अदनार क्षेत्र के सघन जंगलों में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा वर्षों पहले छिपाकर रखे गए एक बड़े हथियार और विस्फोटक डंप को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में आधुनिक हथियार, ग्रेनेड लांचर और बारूद बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त को नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ (129वीं वाहिनी) की संयुक्त टुकड़ी अदनार के उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित दुर्गम जंगलों में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान गुप्त सूचना और सतर्कता के आधार पर जवानों ने उस गुप्त ठिकाने को खोज निकाला, जहाँ नक्सलियों ने गोला-बारूद छिपाकर रखा था।

बरामद सामान की सूची

यह पूरा ऑपरेशन नारायणपुर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल और बीएसएफ 129वीं वाहिनी के कमांडेंट मुकेश कुमार के सीधे निर्देशन में चलाया गया। वहीं, फील्ड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अक्षय सबद्रा ने टीम का मार्गदर्शन किया। अधिकारियों का कहना है कि बचे हुए संसाधनों की यह बरामदगी नक्सलियों के नेटवर्क और उनकी दोबारा सक्रिय होने की मंशा पर करारा प्रहार है। बस्तर संभाग के जंगलों में नक्सलियों के पुराने ठिकानों को ध्वस्त करने का सिलसिला लगातार जारी है।

बस्तर में 31 मार्च के बाद मिले 5 बड़े नक्सली डंप

  1. 12 मई (नारायणपुर - अबूझमाड़): इतिहास की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक, जहाँ ₹1.01 करोड़ नकद, 3 एके-47, 3 एसएलआर, 132 बीजीएल शेल और इलेक्ट्रॉनिक डिटोनेटर बरामद हुए।

  2. 13 मई (बीजापुर): दो हफ्ते लंबे चले ऑपरेशन के बाद तीन ठिकानों से ₹65.52 लाख नकद और 32 हथियार जब्त।

  3. 3 मई (दंतेवाड़ा - बारसूर): जंगल से 10 किलो का पाइप बम, आईईडी और विस्फोटक सामग्री बरामद।

  4. 29 अप्रैल (कांकेर): सघन चेकिंग के दौरान 5-5 किलो के 7 कुकर आईईडी और 2 पाइप बम बरामद।

  5. 30 अगस्त (नारायणपुर - अदनार): 10 राइफल्स, 2 ग्रेनेड लांचर और 13 बीजीएल शेल के साथ 2 किलो विस्फोटक बरामद।

सुरक्षा बलों का कहना है कि जब तक जंगलों के कोने-कोने से माओवादियों के छिपाए गए तमाम हथियार और विस्फोटक नष्ट नहीं कर दिए जाते, तब तक यह तलाशी अभियान इसी तरह जारी रहेगा। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें