Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार Ratlam News: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात कंकाल, 24 अक्टूबर से लापता युवक के होने की आशंका POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार Elephant Rescue: 17 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी झुंड में छिपा, रेस्क्यू अभियान पहले दिन नाकाम Dhamtari News: मड़ई मेले में आइसक्रीम बेच रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार Ratlam News: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात कंकाल, 24 अक्टूबर से लापता युवक के होने की आशंका POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार Elephant Rescue: 17 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी झुंड में छिपा, रेस्क्यू अभियान पहले दिन नाकाम Dhamtari News: मड़ई मेले में आइसक्रीम बेच रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
W 𝕏 f
होम › नारायणपुर › Search Operation: नक्सल मुक्ति के बाद भी जारी सर्…
Machinery recovered from Narayanpur forests(Image Source: social media)
Machinery recovered from Narayanpur forests(Image Source: social media)
नारायणपुर

Search Operation: नक्सल मुक्ति के बाद भी जारी सर्चिंग, नारायणपुर के जंगलों से भारी मात्रा में उपकरण बरामद

Search Operation: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के डुंगा और रेकावाया जंगलों में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन समेत कई मशीनरी और तकनीकी उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार, नक्सल मुक्ति के बाद क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 03:25 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नारायणपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Search Operation: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्ति के बाद भी सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगलों में तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में मशीनरी और तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं। इनमें ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन और बेंच ग्राइंडर जैसे कई उपकरण शामिल हैं।

SP के निर्देशन और DSP के नेतृत्व में चल रहा अभियान

 पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन और डीएसपी मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में सुरक्षाबलों की टीम लगातार जंगलों में सर्चिंग कर रही है। सर्चिंग के दौरान जवानों को दो ड्रिल मशीन, दो वेल्डिंग मशीन, एक कटर मशीन, तीन ब्लोअर, एक बेंच ग्राइंडर, एक टेबल ड्रिल मशीन और दो टेबल ग्राइंडर मिले हैं। इसके अलावा वेल्डिंग होल्डर और वायरिंग बोर्ड भी बरामद किए गए हैं। तकनीकी सामग्री में मोटर, आर. बॉक्स वायर, स्प्रिंग वायर, बाइंडर, रॉकेट सेट, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर, वी-बेल्ट और बेंच वाइस सहित अन्य सामान शामिल हैं।

नक्सल मुक्ति के बाद भी जंगलों में निगरानी

 नारायणपुर पुलिस के मुताबिक, नक्सल मुक्ति के बाद क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जंगलों और आसपास के इलाकों में लगातार सर्चिंग की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत करने और विकास कार्यों के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें