Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार Ratlam News: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात कंकाल, 24 अक्टूबर से लापता युवक के होने की आशंका POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार Elephant Rescue: 17 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी झुंड में छिपा, रेस्क्यू अभियान पहले दिन नाकाम Dhamtari News: मड़ई मेले में आइसक्रीम बेच रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार Ratlam News: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात कंकाल, 24 अक्टूबर से लापता युवक के होने की आशंका POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार Elephant Rescue: 17 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी झुंड में छिपा, रेस्क्यू अभियान पहले दिन नाकाम Dhamtari News: मड़ई मेले में आइसक्रीम बेच रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 व…
Suspicious death case reported in Utai(Image Source: Social Media)
Suspicious death case reported in Utai(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

Murder Case: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय धर्मेंद्र पाल का शव घर के कमरे में खून से लथपथ मिला। चेहरे और आंख पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

य
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 03:51 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Murder Case: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 40 वर्षीय धर्मेंद्र पाल का शव उसके ही घर के कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। मृतक के चेहरे और आंख के पास गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। कान के पास से भी खून निकल रहा था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है। घटना की जानकारी सबसे पहले परिजनों ने गांव के सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच ने उतई थाना पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलने पर सरपंच गांव के दो अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय घर में मृतक के चाचा सहित करीब छह से सात लोग मौजूद थे। कमरे में पहुंचने पर धर्मेंद्र बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके चेहरे और कान के पास खून लगा हुआ था, जबकि कमरे के फर्श पर भी खून फैला था। लोगों ने कई बार आवाज लगाकर उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद गांव के कोटवार और उतई थाना प्रभारी को सूचना दी गई। पुलिस टीम करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

धारदार या भारी वस्तु से हमले की आशंका

मृतक के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। शुरुआती परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि धर्मेंद्र पर किसी धारदार या भारी वस्तु से हमला किया गया होगा। हालांकि, हमले में इस्तेमाल किए गए किसी हथियार या वस्तु की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।

बहन और पत्नी के साथ विवाद की भी चर्चा

मामले में पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक की बहन पिछले चार-पांच वर्षों से मायके में रह रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसका पति छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ है और उसकी तैनाती मानपुर-मोहला क्षेत्र में बताई जा रही है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते बहन मायके में रह रही थी। धर्मेंद्र और उसकी बहन के बीच भी समय-समय पर विवाद होने की बात कही जा रही है। वहीं, धर्मेंद्र की पत्नी भी करीब एक साल से अपने मायके में रह रही थी। बताया जाता है कि धर्मेंद्र के शराब सेवन को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब आठ और दस साल बताई गई है।

दिहाड़ी मजदूरी कर करता था परिवार का गुजारा

धर्मेंद्र का कोई स्थायी रोजगार नहीं था। वह कभी सीमेंट प्लांट में काम करता था तो कभी रोजाना मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। घटना के समय घर में उसकी बहन, बहन के दो छोटे बच्चे और मां मौजूद थे। परिजनों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास उन्हें ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे हमले की आशंका की पुष्टि हो सके। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मृतक की बहन को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें