Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Dhamtari NEET Result: राधेश्याम का MBBS और डिंपल …
NEET-successful students from Dhamtari(Image Source: CGDPR)
NEET-successful students from Dhamtari(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Dhamtari NEET Result: राधेश्याम का MBBS और डिंपल का BAMS में चयन, राष्ट्रपति से की मुलाकात

Dhamtari NEET Result: धमतरी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह के 13 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण की। राधेश्याम का MBBS और डिंपल का BAMS में चयन हुआ। दोनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का विशेष अवसर मिला।

य
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 05:59 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari NEET Result: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पथर्रीडीह के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से न केवल विद्यालय, बल्कि धमतरी जिले और आदिवासी अंचल का मान बढ़ाया है। विद्यालय के जीव विज्ञान संकाय के 13 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इनमें छात्र राधेश्याम का एमबीबीएस तथा छात्रा डिंपल का आयुर्वेद चिकित्सा (बीएएमएस) पाठ्यक्रम में चयन हुआ है। इन दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति जी से प्रत्यक्ष भेंट और उनके साथ स्मृति-चित्र खिंचवाने का अवसर उनके लिए जीवन की अविस्मरणीय उपलब्धि बन गया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से विद्यार्थियों के माता-पिता, शिक्षकगण और विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पण, उचित मार्गदर्शन और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिलने पर दूरस्थ आदिवासी अंचलों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा नीट के प्राप्तांकों के आधार पर आयोजित प्रथम चरण की काउंसलिंग में पिछड़ी जनजाति वर्ग के छात्र राधेश्याम को राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए सीट आवंटित हुई है। वहीं, छात्रा डिंपल ने बीएएमएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी नई यात्रा प्रारंभ की है।

जिला प्रशासन की विशेष नीट कोचिंग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता

राधेश्याम ने कक्षा छठवीं से बारहवीं तक की शिक्षा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह से प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, माता-पिता के प्रोत्साहन और जिला प्रशासन द्वारा संचालित विशेष नीट कोचिंग को दिया है। राधेश्याम ने बताया कि कक्षा बारहवीं के दौरान शिक्षकों ने उन्हें नीट परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया और समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कोचिंग के साथ-साथ वे प्रतिदिन लगभग पांच से छह घंटे घर पर नियमित अध्ययन करते थे। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज के सभी वर्गों, विशेषकर जरूरतमंद और वंचित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। विद्यालय के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है कि इस वर्ष 13 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा जेईई मेन्स, नर्सिंग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। यह उपलब्धियां विद्यालय में विकसित शैक्षणिक अनुशासन, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों की सतत मेहनत को रेखांकित करती हैं।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई, कहा-विद्यार्थियों की सफलता जिले के लिए गौरव का विषय

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने राधेश्याम और डिंपल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रतियोगी परीक्षा में 13 विद्यार्थियों की सफलता उनकी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम को दर्शाती है। विशेष रूप से राधेश्याम का एमबीबीएस और डिंपल का बीएएमएस में चयन तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात का अवसर मिलना अत्यंत गौरवपूर्ण है।

आदिवासी अंचल की प्रतिभाओं को अवसर देना ही सफलता की कुंजी - प्राचार्य

विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल इन प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित अवसर, संसाधन और निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय इसी उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राधेश्याम और डिंपल की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रमाणित करती है कि ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के विद्यार्थियों में भी असीम संभावनाएं हैं। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन एवं आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि आर्थिक एवं भौगोलिक परिस्थितियां किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की प्रगति में बाधा न बनें। 
उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि ये विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। राधेश्याम और डिंपल की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का प्रतिफल है, बल्कि शिक्षा के माध्यम से आदिवासी अंचल में सकारात्मक बदलाव और नई संभावनाओं का प्रेरक उदाहरण भी है। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने नीट में सफल सभी 13 विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें