Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए
W 𝕏 f
होम › धर्म › Religious Tradition: मां अंगारमोती मंदिर में उमड़…
Crowd of women at Maa Angarmoti Temple(Image Source: Social Media)
Crowd of women at Maa Angarmoti Temple(Image Source: Social Media)
धर्म

Religious Tradition: मां अंगारमोती मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, संतान की कामना लेकर निभाई अनोखी परंपरा 

Religious Tradition: धमतरी के गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में मड़ई मेले के दौरान संतान सुख की कामना लेकर सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं। यहां वर्षों पुरानी परंपरा के तहत महिलाएं खुले बालों और निराहार रहकर जमीन पर लेटती हैं। इसके बाद मुख्य पुजारी उनके ऊपर से गुजरते हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 03:54 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Religious Tradition: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के गंगरेल में शुक्रवार को मां अंगारमोती मंदिर में मड़ई मेले का आयोजन हुआ। दीपावली के बाद आने वाले पहले शुक्रवार को लगने वाले इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या उन महिलाओं की थी, जो संतान सुख की कामना लेकर माता के दरबार में पहुंची थीं। हर साल की तरह इस बार भी यहां सदियों से चली आ रही परंपरा का अनूठा नजारा देखने को मिला।

संतान प्राप्ति की मान्यता से जुड़ी है 'परण प्रथा'

मां अंगारमोती मंदिर में निभाई जाने वाली इस परंपरा को 'परण प्रथा' कहा जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस दिन पुजारी के पैरों का स्पर्श मिलने से नि:संतान महिलाओं की संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है। इसी विश्वास के साथ महिलाएं दूर-दराज के इलाकों से यहां पहुंचती हैं और माता से संतान सुख का आशीर्वाद मांगती हैं।

हाथों में नारियल और फूल लेकर घंटों करती हैं इंतजार

इस परंपरा में शामिल होने वाली महिलाएं सुबह से ही मंदिर पहुंचना शुरू कर देती हैं। मान्यता के अनुसार, उन्हें निराहार रहकर खुले बालों के साथ हाथ में नारियल, नींबू और फूल लेकर मंदिर परिसर में इंतजार करना होता है। पूजा-पाठ के बाद मुख्य पुजारी जब मंदिर की ओर बढ़ते हैं, तो महिलाएं रास्ते में जमीन पर औंधे मुंह लेट जाती हैं।

 पुजारी महिलाओं के ऊपर से गुजरते हुए मंदिर तक पहुंचे

परंपरा के अनुसार, मुख्य पुजारी महिलाओं के ऊपर से चलते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि इस दौरान जिन महिलाओं के शरीर पर पुजारी का पैर पड़ता है, उनकी संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है। इसी आस्था के चलते हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं इस रस्म में हिस्सा लेती हैं।

मंदिर से प्रवेश द्वार तक महिलाओं की लंबी कतार

इस बार मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी अधिक रही। मां अंगारमोती के दरबार से लेकर मंदिर के प्रवेश द्वार तक करीब 400 मीटर का रास्ता महिलाओं से भरा नजर आया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच इस पारंपरिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। गंगरेल का यह मड़ई मेला एक बार फिर स्थानीय आस्था और वर्षों पुरानी परंपरा का बड़ा केंद्र बना।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें