Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास Liquor Scam: दुबई से धराया सिंडिकेट का फाइनेंस मैनेजर विकास अग्रवाल, अब भारत लाने की तैयारी Municipal Corporation Action: सिग्नल चौक से चक्रधर नगर तक हटाए गए ठेले-गुमटियां, वसूला गया जुर्माना Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास Liquor Scam: दुबई से धराया सिंडिकेट का फाइनेंस मैनेजर विकास अग्रवाल, अब भारत लाने की तैयारी Municipal Corporation Action: सिग्नल चौक से चक्रधर नगर तक हटाए गए ठेले-गुमटियां, वसूला गया जुर्माना
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल…
₹1.88 Lakh Fake Lawyer Fraud(Image Source: AI Photo)
₹1.88 Lakh Fake Lawyer Fraud(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए

Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और राजस्थान कैडर की चयनित सिविल जज बताकर पुरानी सहेली से 1.88 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है। कानूनी मदद दिलाने के नाम पर रकम लेने और पैसे वापस मांगने पर धमकी देने की शिकायत के बाद खमतराई पुलिस ने FIR दर्ज की है।

य
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 12:53 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Fraud Case: राजधानी में पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर ठगी करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपनी पुरानी स्कूल की सहेली पर खुद को सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और राजस्थान कैडर की चयनित सिविल जज बताकर 1.88 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि उसने पीड़िता के भाई के पारिवारिक विवाद को सुलझाने और पुलिस कार्रवाई खत्म कराने का भरोसा दिलाया था। इसके बदले पुलिस अधिकारियों और बड़े वकीलों को पैसे देने की बात कहकर कई किस्तों में रकम ली गई। मामले में शिकायत मिलने के बाद खमतराई पुलिस ने पूजा सिंह उर्फ मीठी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

स्कूल की पुरानी दोस्ती के जरिए बढ़ाया भरोसा

शिकायतकर्ता आरजू शर्मा (24) निजी शिक्षिका हैं। उनके मुताबिक, पूजा सिंह से उनकी पहचान स्कूल के दिनों की है। दोनों डैजल पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ती थीं। पढ़ाई के बाद भी इंस्टाग्राम के जरिए उनका संपर्क बना रहा। आरजू का आरोप है कि अप्रैल 2025 में पूजा ने सोशल मीडिया पर काले कोट में अपनी तस्वीरें साझा करते हुए खुद को सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता बताया। इसके कुछ समय बाद उसने राजस्थान कैडर में सिविल जज के पद पर चयन होने और प्रशिक्षण लेने की जानकारी भी दी। इसी दौरान आरजू के भाई के वैवाहिक जीवन में विवाद हुआ। उनकी भाभी की ओर से परिवार के खिलाफ शिकायत किए जाने के बाद आरजू ने पूजा से कानूनी मदद मांगी। आरोप है कि पूजा ने पुलिस अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों से अपनी जान-पहचान होने की बात कहकर मामले में राहत दिलाने का भरोसा दिया।

पुलिस और वकील के नाम पर ली रकम

शिकायत के अनुसार, सितंबर में रायपुर आने की बात कहकर पूजा ने आरजू से पांच हजार रुपए लिए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अमानत उल्ला खान से मुलाकात कराई और उनके जरिए केस संभालने की बात कही। आरोप है कि 16 सितंबर को पूजा ने मोहला-मानपुर चौकी के पुलिस अधिकारी मनीष को दो लाख रुपए देने की जरूरत बताई। इसके अलावा वकील और अपनी फीस के नाम पर भी पैसे मांगे गए। आरजू ने अधिवक्ता के यूपीआई खाते में 15 हजार और पूजा के खाते में पांच हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद डेढ़ लाख रुपए नकद देने की बात भी शिकायत में कही गई है। इसी रात मोहला-मानपुर चौकी पहुंचने पर प्राची शर्मा का कॉल रिकॉर्ड निकलवाने के नाम पर क्यूआर कोड के माध्यम से 18 हजार रुपए और जमा कराए गए। इस तरह पीड़िता के मुताबिक, उससे कुल 1.88 लाख रुपए लिए गए।

रकम लौटाने की मांग पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप

कुछ समय बीतने के बाद भी जब मामले में कोई राहत नहीं मिली तो आरजू को पूजा के वकील और सिविल जज होने के दावों पर शक होने लगा। शिकायत में बताया गया है कि अधिवक्ता अमानत उल्ला खान ने केस नहीं करने की बात कही। इसके बाद आरजू ने पूजा से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस पर पूजा ने फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कराने के नाम पर 50 हजार रुपए और मांगे। जब आरजू ने पहले दिए गए पैसे लौटाने का दबाव बनाया तो तीन अक्टूबर को उसके साथ गाली-गलौज की गई। साथ ही अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर झूठी शिकायत में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने पूजा सिंह उर्फ मीठी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अब मामले में पुलिस की आगे की जांच महत्वपूर्ण होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें