Sports competition: बास्केटबॉल, फुटबॉल और खो-खो में कांकेर क्लस्टर का दबदबा
Sports competition: घरघोड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कांकेर क्लस्टर ने बास्केटबॉल, फुटबॉल और खो-खो में पहला स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि योग की विभिन्न स्पर्धाओं में सरगुजा क्लस्टर का दबदबा रहा।
प्रकाशित: 29 Oct 2026, 10:39 AM· 4 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sports competition: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कांकेर क्लस्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बास्केटबॉल, फुटबॉल और खो-खो में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, टेबल टेनिस में रायगढ़ और योग स्पर्धाओं में सरगुजा क्लस्टर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ क्लस्टरों के करीब 515 बालक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
दूसरे दिन टेबल टेनिस, शतरंज, योग, खो-खो, फुटबॉल और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक और शीर्ष स्थान के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई।
बास्केटबॉल और फुटबॉल में कांकेर अव्वल
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांकेर क्लस्टर ने पहला स्थान हासिल किया। बस्तर क्लस्टर दूसरे और बलरामपुर तीसरे स्थान पर रहा। फुटबॉल में भी कांकेर के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। इस स्पर्धा में बलरामपुर को दूसरा और सुकमा को तीसरा स्थान मिला। खो-खो में भी कांकेर क्लस्टर का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि धमतरी दूसरे और बलरामपुर तीसरे स्थान पर रहे। तीन प्रमुख खेलों में जीत के साथ कांकेर क्लस्टर ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
टेबल टेनिस में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
टेबल टेनिस की विभिन्न स्पर्धाओं में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक एकल वर्ग में रायगढ़ के विनय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दीपक कुमार सरुता दूसरे और बलरामपुर के अनोष कुजूर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 युगल वर्ग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दीपक कुमार सरुता और शशांक पैंकरा की जोड़ी विजेता बनी। बस्तर के राहुल और अर्जुन ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि रायगढ़ के कन्हैया राठिया और विनय कुमार की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 एकल वर्ग में रायगढ़ के सागर ध्रुव ने स्वर्ण पदक जीता। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विनायक पैंकरा दूसरे और सरगुजा के रूपेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 युगल वर्ग में भी रायगढ़ का दबदबा देखने को मिला। सागर ध्रुव और तुषारांशु ध्रुव की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। बलरामपुर के गुरु गोविंद सिंह और चंद्रशेखर दूसरे, जबकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विनायक पैंकरा और आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
एकलव्य विद्यालय मैनपाट के आकाश टोप्पो ने प्रथम स्थान हासिल किया
शतरंज में मैनपाट और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
शतरंज की अंडर-14 बालक स्पर्धा में एकलव्य विद्यालय मैनपाट के आकाश टोप्पो पहले स्थान पर रहे। धमतरी क्लस्टर के भोरिंग विद्यालय के कुणाल ठाकुर ने दूसरा और कांकेर क्लस्टर के अंतागढ़ विद्यालय के तामेश्वर कोरेटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्लस्टर के एकलव्य विद्यालय छुरीकला के नारद सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। कांकेर क्लस्टर के अंतागढ़ विद्यालय के साहिल कुमार नरेटी दूसरे और धमतरी क्लस्टर के मैनपुर विद्यालय के येसुर्या ध्रुवा तीसरे स्थान पर रहे।
योग स्पर्धाओं में सरगुजा क्लस्टर का शानदार प्रदर्शन
योग प्रतियोगिता में सरगुजा क्लस्टर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में आशीष कुमार और प्रिंस खलखो की जोड़ी पहले स्थान पर रही। कांकेर के अभिनव नेताम और आदित्य नेताम ने दूसरा, जबकि बस्तर के मयंक मौर्य और युगल ध्रुव ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में भी सरगुजा क्लस्टर विजेता रहा। सुकराम और प्रियांजल की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुकमा के विकास और हिमांशु दूसरे तथा धमतरी के योगेंद्र और राहुल तीसरे स्थान पर रहे।
फुटबॉल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
रिदमिक योग में भी सरगुजा की टीम रही पहले स्थान पर
रिदमिक योग की अंडर-14 स्पर्धा में सरगुजा क्लस्टर के आशीष कुमार और प्रिंस खलखो की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। बस्तर क्लस्टर के मयंक मौर्य, युगल ध्रुव और भूपेंद्र पोयाम की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 रिदमिक योग स्पर्धा में भी सरगुजा क्लस्टर ने जीत दर्ज की। सुकराम, प्रियांजल और तनवीर की टीम पहले स्थान पर रही। धमतरी के दिवास भोई, राहुल बारिहा और योगेंद्र कंवर की टीम को दूसरा, जबकि सुकमा के वारे राम, विकास कुमार और हिमांशु की टीम को तीसरा स्थान मिला। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन के नतीजों में कांकेर, रायगढ़ और सरगुजा क्लस्टर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन खास रहा। अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया।