Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
W 𝕏 f
होम › खेल › Sports Competition: खो-खो से लेकर शतरंज तक, छर्रा…
State-level sports competition in Raigarh(Image Source: Social Media)
State-level sports competition in Raigarh(Image Source: Social Media)
खेल

Sports Competition: खो-खो से लेकर शतरंज तक, छर्राटांगर में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Sports Competition: रायगढ़ के छर्राटांगर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें आठ क्लस्टरों के करीब 515 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन टेबल टेनिस, शॉट पुट, खो-खो, शतरंज और पारंपरिक योग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

य
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 12:51 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sports Competition: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के आठ क्लस्टरों से करीब 515 बालक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में बलरामपुर, बस्तर, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कांकेर, सरगुजा और सुकमा क्लस्टर के खिलाड़ी शामिल हैं। पहले दिन से ही विभिन्न स्पर्धाओं में मुकाबले देखने को मिले और कई खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए।

टेबल टेनिस में रायगढ़ के सागर ध्रुव ने जीता स्वर्ण

अंडर-14 बालक एकल टेबल टेनिस स्पर्धा में रायगढ़ के सागर ध्रुव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विनायक पैंकरा को सीधे तीन सेटों में 3-0 से हराया। सागर ने पहला सेट 15-13, दूसरा 11-9 और तीसरा सेट 11-7 से अपने नाम किया। विनायक पैंकरा दूसरे और सरगुजा के रूपेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

रायगढ़ में 515 खिलाड़ी शामिल
शॉट पुट में शिवम सिरसो और सुरेंद्र कोला का शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 बालक शॉट पुट में धरमजयगढ़ के शिवम सिरसो ने 9.99 मीटर गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। वाड्रफनगर के बलदेव सिंह 9.72 मीटर के साथ दूसरे और धमतरी के भावेश 8.85 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक शॉट पुट में कांकेर क्लस्टर के सुरेंद्र कोला ने 11.53 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। सुकमा के रेनूराम दूसरे और धमतरी के जीव्रा खान तीसरे स्थान पर रहे।

खो-खो के फाइनल में कांकेर ने धमतरी को दी शिकस्त

खो-खो प्रतियोगिता में आठों क्लस्टरों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला कांकेर और धमतरी के बीच हुआ, जिसमें कांकेर की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल और टीम भावना देखने को मिली।

शतरंज में आकाश टोप्पो और नारद सिंह बने विजेता

शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में एकलव्य विद्यालय मैनपाट के आकाश टोप्पो ने पहला स्थान हासिल किया। भोरिंग के कुणाल ठाकुर दूसरे और अंतागढ़ के तामेश्वर कोरेटी तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 वर्ग में बलरामपुर के नारद सिंह ने बाजी मारी। अंतागढ़ के साहिल कुमार नरेटी दूसरे और मैनपुर के येसुर्या ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे।

पारंपरिक योग में सरगुजा और बलरामपुर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

पारंपरिक योग के अंडर-19 वर्ग में सरगुजा के प्रियांजल एक्का ने स्वर्ण पदक जीता। बलरामपुर के प्रिंस सूर्यवंशी दूसरे और रायगढ़ के दुकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग में सरगुजा क्लस्टर के लुंड्रा निवासी अभय मिंज ने पहला स्थान हासिल किया। कांकेर क्लस्टर के आदित्य कुमार नेताम दूसरे और बलरामपुर क्लस्टर के अविनाश सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

बास्केटबॉल के सेमीफाइनल में चार टीमों ने बनाई जगह

अंडर-19 बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सात टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें कांकेर, बलरामपुर, बस्तर और सुकमा क्लस्टर की टीमों ने अपने प्रदर्शन के दम पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल सहित अन्य खेलों के मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के जरिए जनजातीय विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है। विद्यालय के प्राचार्य मनीराम जांगड़े ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और बास्केटबॉल समेत कई खेलों के मुकाबले हुए। तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न क्लस्टरों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें