Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद Crime News: घर का दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला, JCB से बाइक कुचली, FIR दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद Crime News: घर का दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला, JCB से बाइक कुचली, FIR दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › IND vs NZ 3rd T20: अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में …
Abhishek Sharmas blistering T20 century(Image Source: Social Media)
Abhishek Sharmas blistering T20 century(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

IND vs NZ 3rd T20: अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

IND vs NZ 3rd T20: अभिषेक शर्मा के 113 रन और वैभव सूर्यवंशी की 45 रन की तूफानी पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

य
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 09:31 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 199 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल की नाबाद 89 रन की पारी के दम पर 198 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शुरुआत के दम पर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। भारत ने 14वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में जड़ा शतक

भारतीय पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने मैच का रुख शुरुआती ओवरों में ही भारत के पक्ष में कर दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से 35 गेंदों में शतक लगाने का यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज प्रदर्शन है। रोहित शर्मा भी इतनी ही गेंदों में शतक बना चुके हैं। अभिषेक ने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाया था।

भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
पहले ओवर में बने 26 रन, पावरप्ले में 118

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे और दोनों ने पहले ओवर में 26 रन बटोरकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 133 रन की साझेदारी हुई। वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। मैथ्यू फिशर ने उन्हें आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। भारतीय टीम ने पावरप्ले के छह ओवरों में ही 118 रन बना दिए।
पांचवें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया था। अभिषेक शर्मा के आउट होने तक भारत 178 रन बना चुका था और जीत औपचारिकता भर रह गई थी। हालांकि, इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी की रफ्तार कुछ धीमी हुई। संजू सैमसन ने 13 गेंदों पर 18 रन और श्रेयस अय्यर ने 10 गेंदों पर 5 रन बनाए। अंत में नमन धीर ने चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी।

डेरिल मिचेल की पारी भी न्यूजीलैंड को नहीं दिला सकी जीत

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टिम सिफर्ट महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फिन एलन और डेरिल मिचेल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। एलन ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे। ग्लेन फिलिप्स ने 17 रन का योगदान दिया। इसके बाद डेरिल मिचेल और बेवॉन जैकब्स ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों में 75 रन की नाबाद साझेदारी कर न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 198 रन तक पहुंचाया। मिचेल ने 52 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं, जैकब्स ने 23 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल था।

भारतीय गेंदबाजों का मिला-जुला प्रदर्शन

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान भारतीय गेंदबाजों को रन रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 40 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। अर्शदीप सिंह ने 33 रन देकर एक विकेट लिया। अक्षर पटेल ने 36 रन देकर एक बल्लेबाज को आउट किया, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी को भी एक विकेट मिला।
गेंदबाजी में भारतीय टीम का प्रदर्शन भले ही बहुत प्रभावी नहीं रहा, लेकिन बल्लेबाजों ने इसकी भरपाई कर दी। अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी और वैभव सूर्यवंशी के साथ उनकी शुरुआती साझेदारी ने भारत को आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें