Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › बीजापुर › Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे…
Security forces recovered weapons and explosives (Image Source: social media)
Security forces recovered weapons and explosives (Image Source: social media)
🔴 BREAKING बीजापुर Featured

Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद

Naxal Operation: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माचुवांचा गांव के जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया। जब्त सामग्री में 12 क्लेमोर माइंस, राइफलें, 100 सुतली बम, आईईडी और माओवादी वर्दियां शामिल हैं। अभियान में C-60 की चार टुकड़ियों और बम निरोधक दस्ते ने हिस्सा लिया। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट किया गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 08:35 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गढ़चिरौली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Naxal Operation: छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के इरादे से जंगलों में छिपाकर रखे गए घातक हथियारों और विस्फोकों का एक बड़ा जखीरा पुलिस ने बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक-चौबंद कर दी गई है।

खुफिया इनपुट पर हुई कार्रवाई 

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को वांगेटुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माचुवांचा गांव के जंगलों में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री डंप किए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए, जिला पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक विशेष तलाशी अभियान की रूपरेखा तैयार की। अभियान के तहत स्पेशल ऑपरेशन यूनिट (C-60 या विशेष दल) की चार टुकड़ियों और बम निरोधक एवं निपटान दस्ते (BDDS) की एक विशेष टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। दुर्गम और घने जंगलों को खंगालते हुए जवानों ने इस छिपाई गई सामग्री को सफलतापपूर्वक ढूंढ निकाला।

क्या-क्या हुआ बरामद?

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस के हाथ जो सामग्री लगी, वह इस बात का सुबूत है कि नक्सली किसी बड़ी और खतरनाक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मौके से निम्नलिखित सामान जब्त किया गया:

  • 12 क्लेमोर माइंस और 1 जीवित क्लेमोर विस्फोटक

  • 12 बोर की एक राइफल और 3 सिंगल शॉट राइफलें

  • 1 एयर गन

  • 1 बोतल आईईडी (IED) विस्फोटक

  • 1 वायरलेस माइक सेट

  • हथियारों की सफाई में काम आने वाले लोहे के औजार

  • 100 सुतली बम

  • माओवादी वर्दी के 5 जोड़े

मौके पर ही किया गया नष्ट 

जब्त किए गए विस्फोटकों की खतरनाक प्रकृति को देखते हुए, वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अधिकांश सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट (डिफ्यूज) कर दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इस सफल और जोखिम भरे ऑपरेशन को अंजाम देने वाले विशेष अभियान दल, स्थानीय पुलिस बल और बीडीडीएस के जांबाज जवानों की पीठ गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने थपथपाई है। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस और सूझबूझ की खुलकर सराहना की है। इस कार्रवाई से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि सुरक्षा बल नक्सलियों के हर एक छिपे हुए ठिकाने और उनकी साजिशों को नेस्तनाबूद करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें