🔴 BREAKING
बीजापुर
Featured
Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद
Naxal Weapons Recovered: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला जंगल में पुलिस और DRG की संयुक्त टीम ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का हथियार डंप बरामद किया। मौके से AK-47, पिस्टल, रायफल और बड़ी संख्या में कारतूस जब्त किए गए हैं।
Naxal Weapons Recovered: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगलों में पुलिस और डीआरजी (DRG) की संयुक्त टीम ने
नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों का एक बड़ा डंप बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) अमन झा के नेतृत्व में अंजाम दी गई। बीजापुर पुलिस इन दिनों आत्मसमर्पित नक्सलियों पर सतत निगरानी रखने के साथ-साथ उनसे लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इसी पूछताछ और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर रविवार, 20 सितंबर को उतला के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
ब्रीफिंग के बाद रवाना हुई सुरक्षाबलों की टुकड़ी
कार्रवाई से पहले एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का ने डीआरजी और भैरमगढ़ थाने के जवानों को सुरक्षा मानकों और रणनीति को लेकर विधिवत ब्रीफिंग दी। इसके बाद जवानों की टीम बताए गए स्थान के लिए रवाना हुई। जंगल में सघन तलाशी अभियान के दौरान सतर्क जवानों ने नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर
गाड़कर रखे गए डंप को खोज निकाला और उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला।
बरामद हथियारों और कारतूसों का ब्योरा
जमीन में छिपाकर रखे गए इस डंप से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद मिला है:
1 नग AK-47 रायफल
1 नग 315 बोर रायफल
1 नग सिंगल शॉट रायफल
1 नग 9 एमएम पिस्टल
2 नग AK-47 मैगजीन
45 नग AK-47 के जिंदा कारतूस
25 नग 9 एमएम पिस्टल के जिंदा कारतूस
6 नग 315 बोर रायफल के जिंदा कारतूस
जब्त की गई सभी सामग्रियों को सुरक्षित भैरमगढ़ थाने लाया गया है, जहां कानून के मुताबिक आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इलाके में सुरक्षाबलों की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फिर गया है।