Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत
W 𝕏 f
होम › बीजापुर › Naxal Operation: कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों …
711 BGL shells recovered in the Karregutta Hills (Image Source: Social Media)
711 BGL shells recovered in the Karregutta Hills (Image Source: Social Media)
बीजापुर

Naxal Operation: कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद, 711 BGL सेल मिले

Naxal Operation: बीजापुर के कर्रेगुट्टा हिल्स में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 711 BGL सेल बरामद किए। ये विस्फोटक नक्सलियों के पुराने ठिकाने के पास जंगल में छिपाकर रखे गए थे। पुलिस और सुरक्षा बल अब इलाके में छिपे अन्य हथियारों और IED की तलाश कर रहे हैं।

य
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 11:49 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बीजापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Naxal Operation: बीजापुर के कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों के खिलाफ बड़े अभियान के बाद भी उनके पुराने ठिकानों से हथियार और विस्फोटक मिलने का सिलसिला जारी है। सुरक्षा बलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान 711 BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) सेल बरामद किए हैं। ये विस्फोटक ताड़ापाला FOB के पास जंगल में छिपाकर रखे गए थे। जानकारी के मुताबिक, 5 नवंबर को जिला पुलिस, CRPF की 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा की संयुक्त टीम ने ताड़ापाला FOB के आसपास सर्च अभियान चलाया था।
इस दौरान जवानों को FOB से करीब डेढ़ किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में कर्रेगुट्टा हिल्स के जंगल में विस्फोटकों का जखीरा मिला। सुरक्षा बलों ने सावधानी बरतते हुए सभी 711 BGL सेल अपने कब्जे में ले लिए। कर्रेगुट्टा हिल्स कभी माओवादियों के सबसे सुरक्षित ठिकानों में गिना जाता था। यहां नक्सलियों ने अपने कैंप के साथ हथियार और विस्फोटक तैयार करने की व्यवस्था भी बना रखी थी। इन्हीं ठिकानों से विस्फोटक बस्तर के अलग-अलग इलाकों में भेजे जाते थे, जिनका इस्तेमाल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जाता था।

कभी नक्सलियों का गढ़ था ताड़ापाला गांव

ताड़ापाला गांव कभी ग्रामीणों की आबादी वाला इलाका हुआ करता था। लेकिन नक्सलियों का प्रभाव बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों को अपना घर छोड़ना पड़ा। धीरे-धीरे पूरा गांव वीरान हो गया और नक्सलियों ने इसे अपने सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। साल 2025 में कर्रेगुट्टा हिल्स में चलाए गए बड़े सुरक्षा अभियान के दौरान जवानों ने यहां नक्सलियों की हथियार निर्माण फैक्ट्री को भी ध्वस्त किया था। इसके बाद इलाके में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ाई गई और यहां बेस कैंप स्थापित किया गया।

पुराने ठिकानों में अब भी छिपे हो सकते हैं विस्फोटक

बड़े अभियान के बाद सुरक्षा बल अब नक्सलियों के पुराने ठिकानों की तलाशी में जुटे हैं। इसी कड़ी में 2.0 अभियान के तहत जंगलों और पहाड़ी इलाकों में छिपाए गए हथियार, विस्फोटक और IED की तलाश की जा रही है। 5 नवंबर को हुई बरामदगी इसी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा है। सुरक्षा बलों ने लोगों से कर्रेगुट्टा हिल्स और आसपास की पहाड़ियों में जाने से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि इलाके में अब भी IED और अन्य विस्फोटक छिपे हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूने या उसके पास जाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देना जरूरी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें