Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्प…
mobile forensic analysis in the Deepa Sagar case(Image Source: social media)
mobile forensic analysis in the Deepa Sagar case(Image Source: social media)
🔴 BREAKING जगदलपुर (बस्तर)

Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल

Crime News: जगदलपुर के दीपा सागर मौत मामले में मोबाइल से WhatsApp चैट और अहम कॉल डिटेल गायब होने का आरोप परिजनों ने लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। पुलिस ने पांच सदस्यीय SIT गठित कर सुसाइड नोट, CCTV फुटेज और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 01:43 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: बाफना लाइफस्टाइल कपड़ा दुकान की छत पर युवती दीपा सागर का शव मिलने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए सवाल सामने आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग यानी फांसी बताई गई है, लेकिन अब मृतिका के मोबाइल फोन से जुड़ी जानकारी ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। परिजनों का आरोप है कि दीपा के मोबाइल से कई WhatsApp चैट और महत्वपूर्ण कॉल डिटेल गायब हैं। उनका दावा है कि फोन में 29 अक्टूबर के बाद की WhatsApp बातचीत उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा 1 नवंबर को हुई कुछ अहम फोन कॉल की जानकारी भी मोबाइल में नहीं मिल रही है। इस आधार पर परिजनों ने मोबाइल से छेड़छाड़ किए जाने और महत्वपूर्ण साक्ष्य मिटाए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

भाई ने दो बार किया था फोन, दूसरी बार कर्मचारी ने उठाई कॉल

परिजनों के मुताबिक, 1 नवंबर की शाम 5 बजकर 38 मिनट पर दीपा के भाई ने उसके मोबाइल पर कॉल किया था। दोनों के बीच करीब 2 मिनट 38 सेकंड तक बातचीत हुई। इसके बाद रात 8 बजकर 47 मिनट पर भाई ने उसी नंबर पर दोबारा फोन लगाया। इस बार फोन दीपा ने नहीं, बल्कि बाफना हाउस के एक कर्मचारी ने उठाया। परिजनों का कहना है कि कर्मचारी ने बातचीत के दौरान बताया था कि दीपा कहीं चली गई है। पूरा मामला 2 नवंबर का है। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बाफना लाइफस्टाइल कपड़ा दुकान की छत पर दीपा सागर का शव बरामद हुआ था। परिजनों के अनुसार, दीपा 1 नवंबर को रोजाना की तरह दुकान में काम करने पहुंची थी। शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच वह दुकान से कहीं चली गई थी। अगले दिन दुकान की छत पर उसका शव मिलने की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया। 

CSP के नेतृत्व में पांच सदस्यीय SIT गठित 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम बनाई है। CSP अंशिका जैन (IPS) के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। इस टीम में कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर, साइबर प्रभारी सागर पाठक, एसआई रानी सोनी, एएसआई सतीश यादव और महिला प्रधान आरक्षक उमा भगत को शामिल किया गया है। टीम को मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिली आंतरिक चोट 

परिजनों की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए दीपा का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण हैंगिंग यानी फांसी बताया है। पुलिस के अनुसार, शरीर में किसी तरह की आंतरिक चोट नहीं मिली है। हालांकि, गले पर लिगेचर मार्क यानी फंदे के निशान का उल्लेख किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद भी मामले से जुड़े अन्य सवालों की जांच जारी है। जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण जानकारी तब सामने आई, जब पोस्टमार्टम के समय दीपा की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने इस नोट को जब्त कर लिया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों की मौजूदगी में जांच की गई और पूरे घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस के मुताबिक, दुकान में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग में दीपा अकेले छत की ओर जाती दिखाई दे रही है। शुरुआती जांच में फुटेज में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आने की बात कही गई है। 

मोबाइल की फॉरेंसिक जांच से मिल सकते हैं अहम सुराग 

पुलिस ने मृतिका का मोबाइल फोन परिजनों से प्राप्त कर जब्त कर लिया है। अब इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण भी किया जा रहा है, ताकि 1 नवंबर को दीपा से संपर्क करने वाले लोगों और फोन पर हुई बातचीत से जुड़े तथ्यों की जानकारी मिल सके। इसके अलावा दुकान और बिल्डिंग में काम करने वाले कर्मचारियों समेत मामले से जुड़े अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। दीपा सागर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट, CCTV फुटेज और मोबाइल फोन की जांच अहम कड़ियां मानी जा रही हैं। दूसरी ओर, परिजनों की ओर से WhatsApp चैट और कॉल डिटेल गायब होने के लगाए गए आरोपों ने जांच को और महत्वपूर्ण बना दिया है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें