Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › CG News: ड्राइवर संघ की सरकार को चेतावनी, मांगें …
Indefinite strike by drivers union proposed from November 12(Image Source: social media)
Indefinite strike by drivers union proposed from November 12(Image Source: social media)
जगदलपुर (बस्तर)

 CG News: ड्राइवर संघ की सरकार को चेतावनी, मांगें पूरी नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

CG News: छत्तीसगढ़ में ड्राइवर संघ ने 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इससे परिवहन और जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 02:39 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ड्राइवरों के आंदोलन की आहट सुनाई देने लगी है। अपनी लंबित मांगों को लेकर संयुक्त ड्राइवर संघ ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। संघ ने बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर साफ कर दिया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 12 नवंबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस हड़ताल का असर केवल परिवहन व्यवस्था तक सीमित रहने की आशंका नहीं है, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें भी प्रभावित हो सकती हैं। ड्राइवरों के काम बंद करने से राशन की सप्लाई, सब्जी मंडियों तक सामान की पहुंच, पेट्रोल-डीजल का परिवहन, खनिजों की ढुलाई और यात्री बसों का संचालन बाधित हो सकता है।

33 जिलों के ड्राइवर संगठन एकजुट 

संघ के मुताबिक, प्रदेश के 33 जिलों के ड्राइवर संगठन अपनी मांगों को लेकर एकजुट हो गए हैं। रायपुर में आयोजित 33 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया। संगठन का कहना है कि इससे पहले भी मांगों को लेकर आंदोलन किया गया था। उस दौरान समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सुरक्षा से लेकर ड्राइवर आयोग तक की मांग 

संयुक्त ड्राइवर संघ का कहना है कि वाहन चालकों को आए दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें मारपीट, झूठे आरोपों में फंसाए जाने और काम के दौरान सुरक्षा की कमी जैसे मुद्दे शामिल हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन ने ड्राइवर आयोग के गठन, ड्राइवर वेलफेयर की व्यवस्था और चालकों के सम्मान में ड्राइवर दिवस घोषित करने जैसी मांगें उठाई हैं। संघ का मानना है कि चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक व्यवस्थित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और सम्मान मिल सके।
अब आंदोलन की तारीख नजदीक आने के साथ ही शासन-प्रशासन के सामने चुनौती बढ़ गई है। यदि बातचीत के जरिए मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तो 12 नवंबर से प्रस्तावित हड़ताल का असर बस्तर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार ड्राइवर संघ की मांगों पर क्या रुख अपनाती है और क्या हड़ताल से पहले कोई समाधान निकल पाता है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें