Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Fertilizer Scam: किसानों के नाम पर खाद की कालाबाज…
Farmer Fertilizer Scam in  Chhattisgarh (Image Source: Social Media)
Farmer Fertilizer Scam in Chhattisgarh (Image Source: Social Media)
जगदलपुर (बस्तर)

Fertilizer Scam: किसानों के नाम पर खाद की कालाबाजारी, फर्जी हस्ताक्षर कर चढ़ाया 11,359 रुपए का कर्ज

Fertilizer Scam: बस्तर के कचनार लैम्स में खाद वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। किसान का आरोप है कि खाद मिले बिना ही उसके नाम पर 11,359 रुपए की खरीदी दर्ज कर कर्ज चढ़ा दिया गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 03:38 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Fertilizer Scam: छत्तीसगढ़ के बस्तर में किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, पहले बाढ़ और चक्रवाती तूफान के चलते फसलों को नुकसान उठाना पड़ा, अब सरकारी खाद वितरण में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। बकावंड ब्लॉक के कचनार लैम्स में किसानों ने प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें खाद के लिए लगातार चक्कर लगवाए गए, जबकि उनके नाम पर खाद जारी कर कथित तौर पर ऊंचे दामों में बाहर बेच दिया गया।

किसान के नाम पर दर्ज कर दिया 11,359 रुपए का कर्ज

मामले में एक किसान ने आरोप लगाया है कि उसके फर्जी हस्ताक्षर कर लैम्स से 11 हजार 359 रुपए की खाद खरीदी दिखा दी गई। इस राशि को किसान के लोन खाते में भी दर्ज कर दिया गया। किसान को इसकी जानकारी तब हुई, जब उसने अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। रिकॉर्ड में खाद खरीदी का विवरण देखकर वह हैरान रह गया।  

खाद नहीं मिलने पर बाजार से महंगे दामों पर करनी पड़ी खरीदी

किसानों के मुताबिक, वे कई महीनों तक सरकारी खाद लेने के लिए कचनार लैम्स पहुंचते रहे। हर बार स्टॉक खत्म होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता था। खेती का समय निकलने के डर से किसानों को बाजार से महंगे दामों पर यूरिया, डीएपी और पोटाश खरीदना पड़ा। अब आरोप सामने आने के बाद किसानों ने इसे उनके हिस्से की सरकारी खाद की कालाबाजारी बताया है।  

खाते में वापस जमा की गई विवादित राशि

मामले की जानकारी सामने आने के बाद लैम्स प्रबंधन ने संबंधित किसान के लोन खाते में 11 हजार 359 रुपए वापस जमा करा दिए। हालांकि, किसानों का कहना है कि केवल रकम लौटाने से मामला खत्म नहीं हो जाता। उनके मुताबिक, कचनार और आसपास के गांवों के कई किसानों को भी इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है।  

लैम्स प्रबंधक पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

किसानों का कहना है कि पिछले धान खरीदी सीजन में भी लैम्स प्रबंधक ललिता राव के खिलाफ आर्थिक अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया।

प्रबंधक को हटाने और जांच कराने की मांग पर अड़े किसान

लगातार सामने आ रही शिकायतों से नाराज किसान अब एकजुट हो गए हैं, उनकी मांग है कि कचनार लैम्स की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई हो। इसके साथ ही किसानों ने मौजूदा लैम्स प्रबंधक को पद से हटाने की मांग भी उठाई है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें