"फर्जी हस्ताक्षर" के लिए 12 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
Fertilizer Scam: किसानों के नाम पर खाद की कालाबाजारी, फर्जी हस्ताक्षर कर चढ़ाया 11,359 रुपए का कर्ज
Fertilizer Scam: बस्तर के कचनार लैम्स में खाद वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। किसान का आरोप है कि खाद मिले बिना ही उसके नाम पर 11,359 रुपए की खरीदी दर्ज कर कर्ज चढ़ा दिया गया।
राष्ट्रीय
पश्चिम बंगाल फर्जी हस्ताक्षर मामला : CID ने अभिषेक बनर्जी को फिर किया तलब, कुणाल घोष से भी होगी पूछताछ
पश्चिम बंगाल में विधायक नयना बनर्जी के कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच तेज हो गई है। इसी सिलसिले में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी रविवार को कोलकाता स्थित CID मुख्यालय भवानी भवन पहुंचे, जहां उनसे दोबारा पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी पहले दिए गए जवाबों से संतुष्ट नहीं थी, इसलिए उन्हें फिर से समन भेजा गया। वहीं टीएमसी विधायक कुणाल घोष को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए जा सकते हैं।
छत्तीसगढ़
मैनपाट के नर्मदापुर पंचायत में लाखों की हेराफेरी, सरपंच ने सचिव पर लगाए फर्जी हस्ताक्षर और ओटीपी दुरुपयोग के आरोप
मैनपाट क्षेत्र के नर्मदापुर ग्राम पंचायत में सरपंच ललिता बाई ने पंचायत सचिव पर फर्जी हस्ताक्षर कर 5 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी और ओटीपी के जरिए ऑनलाइन भुगतान में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। मामले में शिकायत के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने भी फर्जी बिल, चेक बाउंस और घटिया निर्माण कार्यों की शिकायत की है, जिससे लंबे समय से वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। अब जिला स्तर पर जांच की मांग तेज हो गई है।
रायपुर
Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी
Fake Transfer Order Scam: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शिक्षकों और कर्मचारियों के फर्जी तबादला आदेश जारी होने का मामला सामने आया है। विभागीय लेटरहेड, नकली सील और फर्जी हस्ताक्षर के जरिए आदेश तैयार किए गए।
रायपुर
भाई ने बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना, फर्जी दस्तखत कर फर्म से निकाला
रायपुर में भाई-भाभी पर बहन और जीजा से कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 1.25 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें पार्टनरशिप फर्म से बाहर करने का भी आरोप लगा है। तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
सर्पदंश मुआवजा घोटाला : 431 केस, ₹17 करोड़ से ज्यादा की राशि और 17 गिरफ्तार
बिलासपुर के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में डॉक्टर, पुलिसकर्मी और तहसील कर्मचारियों समेत कई लोगों की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि सामान्य मौतों को सर्पदंश बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए 431 मामलों में करीब 17.24 करोड़ रुपए का मुआवजा लिया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
रायपुर
धोखाधड़ी : फर्जी दस्तावेजों से कंपनियों पर कब्जे का आरोप, महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार
रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को कोलकाता पुलिस ने 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उस पर संजय पाठक परिवार की कंपनियों में फर्जी दस्तावेजों और हस्ताक्षरों के जरिए नियंत्रण स्थापित करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पूछताछ के लिए कोलकाता ले गई है।
राष्ट्रीय
छात्रवृत्ति घोटाला : 99 लाख की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप, CBI ने बैंक-कॉलेज गठजोड़ पर कसा शिकंजा
भोपाल में सरकारी छात्रवृत्ति योजना में करीब 99.48 लाख रुपये के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। CBI ने यूको बैंक के तत्कालीन अधिकारियों और निजी कॉलेज से जुड़े लोगों समेत छह आरोपियों पर FIR दर्ज की है। आरोप है कि छात्रों की जानकारी के बिना फर्जी बैंक खाते खोलकर छात्रवृत्ति राशि निकाल ली गई।
अन्य
कलकत्ता हाई कोर्ट : ममता सरकार को झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही बने रहेंगे बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता
पश्चिम बंगाल की राजनीति में चल रहे सियासी घमासान के बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने विधानसभा में विपक्षी नेता को लेकर चल रहे विवाद में तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने स्पीकर के फैसले पर रोक लगाने की याचिका खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल किसी अंतरिम आदेश की आवश्यकता नहीं है।
अन्य
मुश्किलें बरकरार : फर्जी दस्तखत और भर्ती घोटाले के बाद आज सीआईडी के सामने पेशी
पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी तनाव के बीच टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर ईडी और सीआईडी की जांच तेज हो गई है। उन पर फर्जी हस्ताक्षर, शिक्षक भर्ती घोटाले और चुनावी भाषण से जुड़े मामलों में पूछताछ की जा रही है। आज उन्हें एक बार फिर सीआईडी के सामने पेश होना है, जिससे राज्य की सियासत में हलचल और बढ़ गई है।
अन्य
महा-खेला की सुगबुगाहट : क्या ममता बनर्जी की TMC में होने जा रही है महाराष्ट्र जैसी बड़ी टूट? ऋतब्रत बने एकनाथ शिंदे!
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर बढ़ते असंतोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पार्टी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा के नेतृत्व में बगावत की चर्चाएं तेज हैं। विधानसभा में फर्जी हस्ताक्षर विवाद के बाद दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए।
छत्तीसगढ़
बैंक में सेंधमारी : डिप्टी मैनेजर ने पति के साथ मिलकर रचा ₹1.38 करोड़ का गोल्डन घोटाला
छत्तीसगढ़ के मंगला स्थित ICICI बैंक शाखा में करीब ₹1.38 करोड़ की बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें बैंक की डिप्टी ब्रांच मैनेजर और उसके पति पर आरोप है कि उन्होंने ग्राहकों के सोने के गहने बदलकर नकली रख दिए और असली सोना बेच दिया। इसके अलावा ₹87.95 लाख के फर्जी ट्रांजेक्शन और एक ग्राहक की ₹30 लाख FD से ₹28.29 लाख की अवैध निकासी भी की गई। यह घोटाला अगस्त 2024 से सितंबर 2025 के बीच धीरे-धीरे किया गया।