Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार Agriculture News: जशपुर के किसान महेंद्र ने बदली …
Jashpur farmer chilli farming(Image Source: CGDPR)
Jashpur farmer chilli farming(Image Source: CGDPR)
केंद्र सरकार

Agriculture News: जशपुर के किसान महेंद्र ने बदली खेती की तस्वीर, मिर्च उत्पादन से कमाई 1 लाख रुपए

Agriculture News: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के तहत मिले अनुदान और विभागीय मार्गदर्शन से जशपुर जिले के छोटे किसान महेंद्र कुमार यादव ने मिर्च की खेती का विस्तार किया। पहले 50 डिसमिल जमीन में खेती करने वाले महेंद्र ने एक एकड़ में उन्नत खेती कर इस वर्ष करीब 1 लाख रुपए की शुद्ध आय अर्जित की।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 12:27 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Agriculture News: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, सिंचाई सुविधाओं और आवश्यक सहयोग से जोड़ने के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में खेती की तस्वीर बदल रही है। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम सन्ना निवासी छोटे किसान महेंद्र कुमार यादव, पिता अमर कुंवर यादव की कहानी इसका उदाहरण है। सीमित पूंजी के कारण पहले महज 50 डिसमिल भूमि में मिर्च की खेती करने वाले महेंद्र ने शासकीय अनुदान और विभागीय मार्गदर्शन का लाभ लेकर खेती का विस्तार किया और इस वर्ष मिर्च उत्पादन से करीब 1 लाख रुपए की शुद्ध आय अर्जित की।

अनुदान से बढ़ा खेती का दायरा

आर्थिक स्थिति कमजोर होने और पूंजी की कमी के कारण महेंद्र कुमार यादव पहले पारंपरिक तरीके से केवल 50 डिसमिल भूमि में ही मिर्च की खेती कर पाते थे। सीमित क्षेत्रफल, उत्पादन और अधिक लागत के कारण खेती से होने वाली आय भी सीमित थी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत उत्पादन प्रणाली मद में मिर्च की खेती के लिए उन्हें 38 हजार रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ। अनुदान का लाभ मिलने के बाद उन्होंने एक एकड़ भूमि लीज पर लेकर उन्नत किस्म की मिर्च की खेती शुरू की। विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन और सिंचाई सुविधा का लाभ लेकर उन्होंने खेती का दायरा बढ़ाया।

मिर्च की खेती से करीब एक लाख रुपए की शुद्ध आय

उन्नत खेती, बेहतर सिंचाई प्रबंधन और तकनीकी मार्गदर्शन का परिणाम यह रहा कि इस वर्ष महेंद्र कुमार यादव को मिर्च की खेती से करीब 1 लाख रुपए की शुद्ध आय प्राप्त हुई। खेती के क्षेत्रफल में वृद्धि के साथ उत्पादन और आय में भी सुधार हुआ, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है। महेंद्र कुमार यादव बताते हैं कि पहले पूंजी के अभाव में वे सीमित क्षेत्र में ही मिर्च की खेती कर पाते थे। योजना से मिले अनुदान ने उन्हें खेती का विस्तार करने का अवसर दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मिर्च की खेती से करीब एक लाख रुपए की शुद्ध आय प्राप्त हुई है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महेंद्र कुमार यादव ने अपनी सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं से मिलने वाली सहायता और विभागीय मार्गदर्शन से छोटे किसानों को अपनी खेती को आगे बढ़ाने और आय के नए अवसर तलाशने में मदद मिल रही है। महेंद्र की सफलता यह दर्शाती है कि उचित मार्गदर्शन, सिंचाई सुविधा और समय पर मिलने वाली शासकीय सहायता से छोटे किसान भी पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर उन्नत कृषि को आय का मजबूत आधार बना सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें