Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त
W 𝕏 f
होम › बस्तर संभाग › सुकमा में जवानों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों…
सुकमा में नक्सली डंप से हथियार बरामद
सुकमा में नक्सली डंप से हथियार बरामद
बस्तर संभाग

सुकमा में जवानों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का हथियार डंप बरामद

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बोदराजपदर के जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सली डंप बरामद किया है। मौके से .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, 7.62 एमएम के 49 जिंदा कारतूस और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 05:21 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 03:52 PM
सुकमा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है,आज बोदराजपदर के जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का डंप बरामद किया है। बरामद सामान में 315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस शामिल हैं। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल गतिविधियों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन और एएसपी (ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

इसी अभियान के तहत 3 अगस्त को भेज्जी थाना पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन की संयुक्त टीम को बोदराजपदर के जंगल क्षेत्र में रवाना किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके में नक्सलियों द्वारा हथियार और अन्य सामान छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

नक्सली डंप से हथियार और कारतूस बरामद

छिपाकर रखा गया था नक्सली डंप

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को जंगल के अंदर एक संदिग्ध स्थान मिला, जहां नक्सलियों ने हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा था। सुरक्षा बलों ने सावधानीपूर्वक जांच करते हुए नक्सली डंप को बरामद किया। बरामद किए गए सामान में एक .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, 7.62×39 मिमी के 47 जिंदा कारतूस, 7.62×51 मिमी के 2 जिंदा कारतूस और एक एल्यूमिनियम कंटेनर शामिल है। सुरक्षा बलों के अनुसार, इन हथियारों और कारतूसों का उपयोग नक्सली संगठन द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था।

सुरक्षित वापस लौटी संयुक्त टीम

नक्सली डंप बरामद करने के बाद संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम ने इलाके में आगे भी तलाशी अभियान जारी रखा। अभियान पूरा होने के बाद सभी जवान सुरक्षित रूप से अपने कैंप लौट आए। सुकमा पुलिस ने बताया कि जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जंगल क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें