Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod Police: 6 लाख की नशीली दवाइयां जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार Kawardha News: गायों की मौत से हड़कंप, पशु चिकित्सा विभाग पर उठे सवाल Bhopal News: करवाचौथ पर पति से विवाद के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट बरामद CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक Balod Police: 6 लाख की नशीली दवाइयां जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार Kawardha News: गायों की मौत से हड़कंप, पशु चिकित्सा विभाग पर उठे सवाल Bhopal News: करवाचौथ पर पति से विवाद के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट बरामद CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक
W 𝕏 f
होम › दुर्ग संभाग › School Sports Competition: कराटे और नेटबॉल में दि…
State-level karate and netball competition in Bhilai(Image Source: Social Media)
State-level karate and netball competition in Bhilai(Image Source: Social Media)
दुर्ग संभाग Featured

School Sports Competition: कराटे और नेटबॉल में दिखेगा दम, भिलाई में आज से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

School Sports Competition: दुर्ग जिले के भिलाई में आज से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी कराटे और नेटबॉल में हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

य
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 12:40 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 06:07 AM · 1 मिनट पढ़ने का समय
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
School Sports Competition: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हो रहा है। भिलाई में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ी कराटे और नेटबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के पास राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका रहेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन दोपहर 2 बजे सेक्टर-2 स्थित भिलाई विद्यालय में होगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

कराटे में तीन आयु वर्गो के बीच मुकाबले

प्रतियोगिता के तहत कराटे में बालक और बालिका वर्ग के 14, 17 और 19 वर्ष आयु समूह के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं, नेटबॉल के मुकाबले बालक और बालिका वर्ग के 17 वर्ष आयु समूह में आयोजित कए जाएंगे। अलग-अलग जिलों से पहुंचे खिलाड़ी इन स्पर्धाओं में अपनी खेल क्षमता और प्रदर्शन का परिचय देंगे।

दो स्थानों पर आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

भिलाई में होने वाली इन खेल स्पर्धाओं के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। कराटे के मुकाबले सेक्टर-8 स्थित नायर समाजम स्कूल में होंगे, जबकि नेटबॉल के मैच सेक्टर-2 स्थित भिलाई विद्यालय में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ीयों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्याेंकि इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की टीम का हिस्सा बनकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी क्षमता साबित करने और आगे बढ़ने का अहम अवसर है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें