Handball Competition: दुर्ग ने जीती 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता, राजनांदगांव रहा उपविजेता
Handball Competition: दुर्ग की टीम ने राजनांदगांव में आयोजित 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का खिताब जीता। राजनांदगांव उपविजेता और रायपुर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों के करीब 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रकाशित: 21 Oct 2026, 11:02 AM· 4 मिनट पढ़ने का समय
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Handball Competition: हैंडबॉल संघ जिला राजनांदगांव के तत्वावधान में 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 17 एवं 18 अक्टूबर 2026 को कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव में किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में करीब 144 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 17 अक्टूबर, शनिवार को आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष, कृष्णा एजुकेशन सोसाइटी एवं कृष्णा ग्रुप ऑफ एजुकेशन आर. एस. पाण्डेय, एकेडमी डायरेक्टर, कृष्णा ग्रुप ऑफ एजुकेशन-धनंजय सिंह, प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर, कृष्णा पब्लिक स्कूल- प्रिंस मिश्रा, सचिव, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़- शुभम पींचा, डायरेक्टर, कृष्णा पब्लिक स्कूल सहित शैलेश दीक्षित एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
सभी खिलाड़ियों को स्वागत किया गया
हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की ओर से श्रेष्ठा तिवारी एवं शैलेश दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। दो दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में दुर्ग जिले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। राजनांदगांव ने दूसरा और रायपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव की टीम पिछले वर्ष विजेता रही थी और इस वर्ष भी उसने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ जूनियर हैंडबॉल टूर्नामेंटसमापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल
प्रतियोगिता का समापन समारोह 18 अक्टूबर, रविवार को आयोजित किया गया। इसमें कृष्णा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रजत पींचा, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के सचिव प्रिंस मिश्रा, शैलेश दीक्षित, गायत्री स्कूल राजनांदगांव के स्पोर्ट्स ऑफिसर अखिलेश मिश्रा, दुर्ग के सचिव जयप्रकाश, बिलासपुर के सचिव अनीश मिश्रा और रायगढ़ के सचिव तुषार मिश्रा सहित विभिन्न जिला हैंडबॉल संघों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता दुर्ग, उपविजेता राजनांदगांव एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रायपुर की टीम को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही समारोह में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में संघ के सदस्यों की अहम भूमिका
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हैंडबॉल संघ जिला राजनांदगांव के सचिव औमान नारायण तम्बोली के मार्गदर्शन एवं समन्वय में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। संघ के कोषाध्यक्ष निसार अब्बा, सह-सचिव धर्मोक्ष जमूरिया, सह-सचिव जयश मुदलियार, कृष्णा तिवारी, अर्जुन सिंह, तरुण गुप्ता, आदर्श गुप्ता, राहुल सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली। सभी सदस्यों ने आपसी तालमेल, सहयोग और समर्पण के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके सामूहिक प्रयासों से खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने तथा प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहायता मिली।हैंडबॉल संघ जिला राजनांदगांव के सचिव औमान नारायण तम्बोली ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। सभी जिलों की टीमों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रबंधन का जताया आभार
हैंडबॉल संघ जिला राजनांदगांव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव के प्रबंधन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। विद्यालय ने प्रतियोगिता के लिए परिसर, खेल मैदान तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से खिलाड़ियों एवं अतिथियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सका। संघ के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, विभिन्न जिला संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, विद्यालय प्रबंधन तथा आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से राजनांदगांव में बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। साथ ही, प्रदेश में हैंडबॉल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण रहा।