Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम खेल Mahasamund Handball Team: बच्चों का स्वर्णिम प्रद…
Gold medal-winning handball player
Gold medal-winning handball player
खेल

Mahasamund Handball Team: बच्चों का स्वर्णिम प्रदर्शन, बिलासपुर को हराकर जीता गोल्ड

Mahasamund Handball Team: जांजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए महासमुंद के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। टीम ने फाइनल में बिलासपुर को पराजित किया।

कीर्तिमान न्यूज
28 Aug 2026, 08:31 AM
महासमुंद
Mahasamund Handball Team: महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने जांजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फाइनल विजेता स्वर्ण पदक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया। रायपुर जोन का नेतृत्व करते हुए महासमुंद के खिलाड़ियों ने सरगुजा बस्तर दुर्ग एवं फाइनल में बिलासपुर को हराकर विजेता बना। स्वर्ण पदक हैंडबॉल खिलाड़ियों ने सैयद इमरान अली के नेतृत्व में बी एल देवांगन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद से सौजन्य भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इन बच्चों का हुआ चयन 

जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद सभी खिलाड़ियों को अपनी ओर से बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कामना की। इस अवसर पर अंजली बरमाल सहायक क्रीडा अधिकारी, बी एस बंजारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, आशीष कुशवाहा नवनीत, सिंह गुरु दत्ता, आदित्य चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थे। चयनित हैंडबॉल खिलाड़ियों में बालक वर्ग से मुदस्सीर खान, सक्षम शर्मा, सैयद अरम अली, जीशान खान, आर्यन वर्ड, आकिब अली, श्रेयांश उईके, नीतीश साहू सभी गुड शेफर्ड विद्यालय, आर्यन सोनी शिशु संस्कार केंद्र है। 

इन लोगों ने बच्चों को दी बधाई 

सभी चयनित खिलाड़ियों को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, इंद्रजीत सिंह खालसा आयुक्त छत्तीसगढ़ भारत स्काउट गाइड, प्रदीप चंद्राकर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जिला हैंडबॉल संघ, नंदकुमार सिन्हा सहायक संचालक शिक्षा विभाग महासमुंद, आर के कुर्रे प्राचार्य हाई स्कूल पीढ़ी, आनिता रावटे संचालक गुड शेफर्ड विद्यालय, मनोहर महंती संचालक शिशु संस्कार केंद्र एवं महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के समस्त वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पदाधिकारी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें