Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला
W 𝕏 f
होम › देश › राष्ट्रीय › Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गाय…
A case of negligence in the security of Shivraj Singh Chouhan (Image Source: Keertiman Media)
A case of negligence in the security of Shivraj Singh Chouhan (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध?

Shivraj Singh Chouhan Security: एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की Z+ सुरक्षा में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। 23 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा के दौरान बिना पूर्व सूचना विमान और सीट बदलने, भीड़भाड़ वाले एयरोब्रिज से ले जाने और प्रोटोकॉल अधिकारियों की गैरमौजूदगी जैसे आरोप लगे हैं। मामले में मंत्री के कार्यालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से लिखित शिकायत कर जवाबदेही तय करने की मांग की है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 10:03 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
भोपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Shivraj Singh Chouhan Security: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। 'जेड-प्लस' (Z+) श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त होने के बावजूद भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर न केवल प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गईं, बल्कि उनकी सुरक्षा से भी बड़ा खिलवाड़ किया गया। इस लापरवाही को लेकर अब मंत्री के दफ्तर ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सामने कड़ा ऐतराज जताया है।

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीते 23 नवंबर की है, जब शिवराज सिंह चौहान इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (संख्या 6E-6259) से यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से कई स्तरों पर चूक देखने को मिली। केंद्रीय मंत्री के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) भूपेंद्र सिंह परस्ते ने इस पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत नागरिक उड्डयन मंत्री के निजी सचिव श्रीकेश लाठकर से की है। यह शिकायत मंत्री के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ठाकुर की ओर से सौंपी गई ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

बिना बताए बदला विमान, भीड़ में फंसे सुरक्षाकर्मी 

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि एयरलाइन ने बिना किसी पूर्व सूचना के आखिरी वक्त पर न केवल विमान बदल दिया, बल्कि मंत्री की सीट संख्या में भी बदलाव कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि प्रोटोकॉल नियमों को दरकिनार करते हुए शिवराज सिंह चौहान को आम यात्रियों की भारी भीड़ से भरे एयरोब्रिज के रास्ते विमान तक ले जाया गया। भीड़ अधिक होने के कारण उनका सुरक्षा घेरा भी प्रभावित हुआ और जवानों को बीच में ही रुकना पड़ा, जो 'जेड-प्लस' सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है।

न अधिकारी पहुंचे, न प्रोटोकॉल स्टाफ, जवानों ने उठाया सामान 

एयरपोर्ट पर अव्यवस्था का आलम यह था कि केंद्रीय मंत्री को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। शिकायत में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि एटीएम (ATM) सिद्धार्थ यादव और प्रोटोकॉल स्टाफ की गैरमौजूदगी के चलते स्थिति इतनी असहज हो गई कि मंत्री के सुरक्षाकर्मियों को खुद ही उनका सामान उठाकर ले जाना पड़ा।

पहले से सूचना होने के बावजूद बरती गई ढिलाई 

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि यह सब अचानक नहीं हुआ था। सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान के अपने निवास से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले ही सीआईएसएफ (CISF) के अधिकारियों, एयरपोर्ट प्रबंधन, एटीएम और इंडिगो के संबंधित स्टाफ को उनके कार्यक्रम की पूरी जानकारी दे दी गई थी। समय रहते सूचना होने के बावजूद एयरपोर्ट और एयरलाइन की ओर से इस तरह की बदइंतजामी ने अब कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें