Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › देश › राष्ट्रीय › Horse Racing Competition: बेकाबू भीड़ ने रोकी रफ्तार, अधूरी…
A scene from the horse race competition held in Mokama (Image Source: social media)
A scene from the horse race competition held in Mokama (Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Horse Racing Competition: बेकाबू भीड़ ने रोकी रफ्तार, अधूरी रह गई रेस, अब बिना फाइनल के किसे मिलेगी थार?

Horse Racing Competition: मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी के दौरान आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता फाइनल मुकाबले से पहले ही रोकनी पड़ी। प्रतियोगिता देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के ट्रैक पर पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसके चलते आयोजकों ने मुकाबला स्थगित कर दिया। इस प्रतियोगिता के विजेता को सफेद महिंद्रा थार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को बाइक और तीसरे स्थान पर आने वाले को स्कूटी देने की घोषणा की गई थी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 12:02 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिहार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Horse Racing Competition: मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों पूरे सूबे में चर्चा का विषय बनी हुई है। शाही अंदाज में हुई इस शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं और दुल्हन की विदाई भी हो गई है, लेकिन इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण मानी जा रही 'घुड़दौड़ प्रतियोगिता' अभी भी अधूरी है। आलम यह है कि फाइनल मुकाबला न हो पाने के कारण अब हर किसी की जुबान पर बस यही सवाल है कि चमचमाती सफेद 'थार' आखिर किसके हिस्से आएगी?

शादी की रौनक के बीच थम गई रफ्तार 

शादी के जश्न के बीच घुड़दौड़ का आगाज तो बड़े जोश के साथ हुआ था। शुरुआती दौर के कई रोमांचक मुकाबले भी खेले गए, लेकिन फाइनल रेस से पहले ही हालात बेकाबू हो गए। दरअसल, इस अनोखी रेस को देखने के लिए आसपास के इलाकों से इतनी भारी भीड़ उमड़ पड़ी कि लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे रेसिंग ट्रैक पर आ गए। दर्शकों की सुरक्षा को देखते हुए आयोजकों को मजबूरन मुकाबला बीच में ही रोकना पड़ा। फाइनल रेस टलने के बाद से मैदान में सन्नाटा पसरा है। असमंजस की स्थिति को देखते हुए दूर-दराज से आए कई घोड़ा मालिक अपने घोड़ों को लेकर वापस लौटने भी लगे हैं।

इनाम में थार, बाइक और स्कूटी 

इस प्रतियोगिता को लेकर सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के घुड़सवारों में भी गजब का उत्साह था। इसकी बड़ी वजह इनाम की घोषणा थी। अनंत सिंह की ओर से ऐलान किया गया था कि:

  • पहला इनाम: एक नई सफेद रंग की थार गाड़ी

  • दूसरा इनाम: एक बाइक

  • तीसरा इनाम: एक स्कूटी

रेस में कौन चल रहा है सबसे आगे? 

भले ही फाइनल मुकाबला नहीं हो सका, लेकिन शुरुआती राउंड में कुछ घोड़ों ने अपनी रफ्तार से सबका ध्यान खींचा है। इसमें सबसे पहला नाम गया जिले से आए 'बारूद' का है, जिसने पिछले डेढ़ साल में 15 से ज्यादा रेस जीतकर अपना दबदबा बनाया है। इसके अलावा प्रयागराज से आए 'करण' और 'अर्जुन' नाम के घोड़ों की भी खूब चर्चा हो रही है।

आगे क्या होगा? 

फिलहाल, मैदान में उतरे सभी घोड़ा मालिक अपने-अपने घोड़े के प्रदर्शन के आधार पर जीत का दावा ठोक रहे हैं। अब सबकी निगाहें आयोजकों के अगले फैसले पर टिकी हैं। क्या बचे हुए मुकाबलों के लिए कोई नई तारीख तय की जाएगी, या फिर शुरुआती राउंड के प्रदर्शन के आधार पर ही विजेता का नाम घोषित कर थार सौंपी जाएगी—इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें