Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › महासमुंद › Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, …
Four accused arrested with ganja (Image Source: AI Photo)
Four accused arrested with ganja (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार

Ganja Smuggling: महासमुंद के बागबाहरा और सरायपाली में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 20.870 किलो गांजा जब्त कर तीन पुरुषों और एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 10.53 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 08:01 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: जिले के बागबाहरा और सरायपाली थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 20 किलो 870 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जब्त गांजे और अन्य सामग्री की कुल कीमत 10 लाख 53 हजार 940 रुपये आंकी गई है।

बस के इंतजार में बैठे तीन आरोपी पकड़े गए 

बागबाहरा पुलिस 26 नवंबर को टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-353 रोड स्थित पिथौरा चौक के पास कुछ लोग गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना की जानकारी एसडीओपी को देने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दो काले बैग, एक लाल झोला और एक नीले धारीदार झोले के साथ दो पुरुष और एक महिला दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, जिन्हें स्टाफ ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा होने की बात कबूली और बताया कि वे इसे ओडिशा से रायपुर ले जा रहे थे। 
तौल और जांच में आठ पैकेटों के भीतर 14 किलो 200 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 10 हजार रुपये है। पकड़े गए आरोपियों में राम कुमार तांडे (40 वर्ष, निवासी खाड़ादहरा, थाना बागबाहरा), सत्यवान भिवगड़े (35 वर्ष, निवासी कटंगटोला, थाना रामपायली, जिला बालाघाट, मध्य प्रदेश) और इंद्र कला यादव (44 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 19 पनविरी, थाना लालबर्रा, जिला बालाघाट, मध्य प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने गांजे के अलावा मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 7 लाख 17 हजार 300 रुपये का सामान जब्त किया है। तीनों आरोपियों को दोपहर 3:05 से 3:15 बजे के बीच गिरफ्तार कर लिया गया।

घर में गांजा बेचती महिला गिरफ्तार 

दूसरी कार्रवाई सरायपाली थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस टीम 26 नवंबर की दोपहर करीब ढाई बजे टाउन पेट्रोलिंग पर निकली थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ताजनगर सरायपाली में एक महिला अपने घर से गांजा बेच रही है। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में ताजनगर स्थित घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरी के भीतर तीन झिल्लियों में खाकी टेप से लिपटा हुआ गांजा मिला। तौल करने पर इसका वजन 6 किलो 670 ग्राम निकला, जिसकी कीमत 3 लाख 33 हजार 500 रुपये बताई गई है। मौके से 3,140 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने आरोपी महिला शबीना बेगम (38 वर्ष, पति शब्बीर खान, मूल निवासी नंदेली, थाना सक्ती, जिला सक्ती) को शाम 5:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने नियमानुसार वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ पंचनामा तैयार कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें