Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › महासमुंद › Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति…
FIR registered against husband and parents-in-law (Image Source: AI Photo)
FIR registered against husband and parents-in-law (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज

Crime News: महासमुंद के आकाशखार में महिला की शिकायत पर पति और सास-ससुर के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। महिला ने मारपीट, प्रताड़ना और बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 08:16 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के आकाशखार की रहने वाली एक महिला को प्रताड़ित करने और बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने के मामले में पुलिस ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र (महिला सेल) से मिले जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सिंघोड़ा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को 25 नवंबर 2026 को महासमुंद स्थित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र से जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ। यह शिकायत आकाशखार निवासी प्रतिभा मोंगरे (पिता कैलाश मोंगरे) ने की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति विनोद सारथी, ससुर भोजराज सारथी और सास यमुना सारथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82(1), 85 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

काउंसलिंग में सामने आई यह बात 

परिवार परामर्श केंद्र से मिली रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला पहले थाना तुमगांव से प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे बढ़ा था। प्रकरण में 2 जुलाई, 25 जुलाई, 11 अगस्त और 31 अगस्त 2026 को दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग रखी गई थी, जहां दोनों पक्ष मौजूद रहे।
  • आवेदिका का कथन: प्रतिभा मोंगरे ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि उसकी शादी सामाजिक रीति-रिवाज से विनोद के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती दो-तीन महीने तो सब ठीक चला, लेकिन इसके बाद पति शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। इसी वजह से वह मायके लौट गई। प्रतिभा का आरोप है कि पति ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है, जिसके सबूत के तौर पर उसके पास शादी के कार्ड और फोटो भी मौजूद हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

  • अनावेदक का पक्ष: वहीं, पति विनोद सारथी ने काउंसलिंग में कहा कि शादी के डेढ़-दो महीने बाद पत्नी शक-संदेह के चलते मायके चली गई थी। उसने दूसरी शादी करने से इनकार करते हुए पत्नी के साक्ष्यों को झूठा बताया और कहा कि वह अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है।

  • साक्ष्यों के आधार पर हुई कार्रवाई 

    परामर्श केंद्र की जांच में सामने आया कि आवेदिका द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों से यह बात स्पष्ट हुई कि पति ने बिना तलाक दिए पिहू (पुष्मा) नामक युवती से सामाजिक रीति-रिवाज से दूसरी शादी की है, जिसमें उसके माता-पिता और समाज के लोग भी शामिल रहे। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि विनोद सारथी, भोजराज सारथी और यमुना सारथी पेश किए गए साक्ष्यों से साफ मुकरते रहे। आरोपियों ने यह दावा भी किया कि स्त्रीधन सिंघोड़ा थाने में वापस कर दिया गया है, हालांकि इसका कोई लिखित दस्तावेज नहीं है। परामर्श केंद्र ने माना कि महिला को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, बिना तलाक दूसरी शादी करने और स्त्रीधन को लेकर विवाद की स्थिति में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई बनती है। दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो पाने के कारण प्रतिवेदन सिंघोड़ा थाने भेजा गया, जिसके आधार पर अब पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें