Principal Controversy: स्कूल के प्राचार्य पर प्रताड़ना और पैसा वसूली का आरोप, जांच की मांग लेकर कलेक्टाेरेट पहुंचे शिक्षक
Principal Controversy: शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल दाढ़ी के प्राचार्य गैंदराम चतुर्वेदी पर संविदा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पैसों की मांग, नौकरी से निकालने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 07:06 PM· 2 मिनट पढ़ने का समय
बेमेतरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Principal Controversy: शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल दाढ़ी के प्राचार्य गैंदराम चतुर्वेदी विवादों में घिर गए हैं। छत्तीसगढ़ सेजेस संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। संघ से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
मातृत्व अवकाश और CR के नाम पर पैसे मांगने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, स्कूल में पदस्थ संविदा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्राचार्य पर मातृत्व अवकाश स्वीकृत करने के बदले 45 से 60 हजार रुपए तक मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, सीआर (गोपनीय प्रतिवेदन) के नाम पर भी प्रत्येक शिक्षक से 10-10 हजार रुपए मांगे जाने की बात कही गई है। आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी।
प्राचार्य के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे संविदा शिक्षक-शिक्षिकाएं
बैठकों में गलत बातें कहने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप
शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल दाढ़ी में बैठकों के दौरान शिक्षिकाओं के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थीं। इसके अलावा 'टोनही' जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत भी की गई है। शिक्षक-कर्मचारियों ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संभागीय टीम गठित करने की मांग
मामले को लेकर कलेक्टर ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए गए थे। वहीं, आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक (जेडी) कार्यालय को पत्र लिखकर संभागीय स्तर पर जांच टीम गठित करने का अनुरोध किया है। फिलहाल, मामले में जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।