Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Suicide case: 3 लाख के कर्ज में डूबे इंटीरियर डिजाइनिंग छात्र ने की आत्महत्या, पिता को बुलाकर बताई थी परेशानी Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में डूबे 10 लाख, फिर लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ Cyber Crime: AI से फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 8 महीने में 12 मामले आए सामने Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Suicide case: 3 लाख के कर्ज में डूबे इंटीरियर डिजाइनिंग छात्र ने की आत्महत्या, पिता को बुलाकर बताई थी परेशानी Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में डूबे 10 लाख, फिर लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ Cyber Crime: AI से फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 8 महीने में 12 मामले आए सामने Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त
W 𝕏 f
होम › दुर्ग संभाग › Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में डूबे 10 लाख, फिर ला…
Dongargarh police arrest two in theft case(Image Source: social media)
Dongargarh police arrest two in theft case(Image Source: social media)
🔴 BREAKING दुर्ग संभाग

Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में डूबे 10 लाख, फिर लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ

Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख रुपये गंवाने के बाद कर्ज चुकाने के लिए चोरी की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर और कार समेत 15.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की।

भ
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 06:52 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
डोंगरगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपए गंवाने के बाद कर्ज के बोझ में दबे एक युवक ने उससे उबरने के लिए चोरी का रास्ता चुन लिया। साथी के साथ मिलकर उसने पहले घर की रेकी की और फिर परिवार की गैरमौजूदगी में लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए। करीब तीन महीने पुराने इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार समेत कुल 15 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी मोहारा अंतर्गत ग्राम ठाकुरटोला का है। यहां रहने वाले दीपक वर्मा 25 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे परिवार के साथ खेत गए हुए थे। दोपहर लगभग 1 बजे जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर आलमारी से सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी का करधन और पैर पट्टी गायब मिले।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस गांव के ही दो युवकों तक पहुंची। उनकी पहचान सुरेन्द्र साहू (36) और गणेश्वर नेताम उर्फ राजू नेताम (25) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। 

10 लाख का नुकसान बना चोरी की वजह 

पुलिस के अनुसार, सुरेन्द्र साहू को ऑनलाइन गेमिंग में करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ था। इस वजह से उस पर कर्ज बढ़ गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने गणेश्वर नेताम के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। वारदात से पहले दोनों ने दीपक वर्मा के घर की रेकी की और परिवार के आने-जाने के समय पर नजर रखी।
 पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात वाले दिन दोनों आरोपी सुबह करीब 4 बजे ही घर के आसपास पहुंच गए थे। गणेश्वर नेताम ट्रैक्टर की ट्रॉली के सहारे छत पर चढ़कर छिप गया, जबकि सुरेन्द्र बाहर रहकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता रहा। सुबह करीब 9 बजे परिवार के खेत जाने के बाद सुरेन्द्र ने मोबाइल से अपने साथी को संकेत दिया। इसके बाद गणेश्वर नीचे उतरा और लोहे की रॉड से कमरे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुआ। उसने गोदरेज आलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिए। वारदात के बाद दोनों कार क्रमांक CG 04 NZ 3480 से रायपुर चले गए।

रायपुर में किराये का मकान लेकर छिपाए थे जेवर 

चोरी के बाद दोनों ने रायपुर की इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में किराये का मकान लिया और वहीं रहने लगे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी के जेवरात बेचने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कुछ जेवर किराये के मकान में ही छिपाकर रख दिए। जांच के दौरान पुलिस को सुरेन्द्र साहू की एक अन्य चोरी में भी संलिप्तता का पता चला। आरोप है कि उसने रायपुर के अरिहंत नगर में हेमंत साहू के मकान में घरेलू कामकाज के दौरान एक जोड़ी सोने के टॉप्स और एक जोड़ी झुमके चोरी किए थे। इन जेवरों को उसने डोंगरगढ़ स्थित मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिया था। पुलिस ने इन्हें भी बरामद कर लिया है। 

15.50 लाख रुपए की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ग्राम ठाकुरटोला की चोरी के करीब 8.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 5 लाख रुपए की कार और रायपुर के अरिहंत नगर से चोरी किए गए लगभग 2 लाख रुपए के सोने के जेवर भी जब्त किए गए हैं। इस तरह कुल जब्त संपत्ति की कीमत 15 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र साहू पिता प्यारा दास साहू और गणेश्वर नेताम उर्फ राजू नेताम पिता प्रीतम नेताम के रूप में हुई है। दोनों ग्राम ठाकुरटोला के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में साइबर सेल और मोहारा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल मामले में आगे की विवेचना जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें