"ऑनलाइन गेमिंग" के लिए 8 परिणाम मिले
दुर्ग संभाग
Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में डूबे 10 लाख, फिर लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ
Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख रुपये गंवाने के बाद कर्ज चुकाने के लिए चोरी की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर और कार समेत 15.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की।
रायपुर
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पण के बाद रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई अब उससे पूछताछ के लिए रिमांड मांगने की तैयारी में है। जांच एजेंसियों की नजर 3,000 से अधिक सट्टा पैनलों, कथित हवाला नेटवर्क, विदेशी खातों और करीब 94,400 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन पर है। वहीं, कार्रवाई के बावजूद महादेव ऐप से जुड़े कुछ डोमेन इंटरनेट पर मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।
महासमुंद
Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया
Cyber Fraud: महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क के मुख्य सरगना बी. लक्ष्मणा डोरा को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीणों को कमीशन का लालच देकर बैंक खाते खुलवाता और उनके ATM, पासबुक व सिम कार्ड साइबर अपराधियों को सौंप देता था। पुलिस के मुताबिक इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी, ऑनलाइन गेमिंग और शेयर ट्रेडिंग से जुड़े करोड़ों रुपये के लेन-देन में किया जाता था।
जांजगीर-चांपा
ऑनलाइन गेम की लत में अंधे आरक्षक ने साथी जवान के खाते से उड़ाए ₹4.88 लाख, साइबर पुलिस ने भेजा जेल
जांजगीर की 11वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक ने साथी जवान का मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से 4.88 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने रकम ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
ऑनलाइन सट्टेबाजी : शिवा बुक ऐप का मुख्य संचालक गिरफ्तार, हर महीने ऐंठता था 10% कमीशन
खैरागढ़-छुईखदान पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘शिवा बुक’ सट्टा एप के मुख्य संचालक तरुण वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस को उसके पास से सट्टेबाजी से जुड़े अहम डिजिटल सबूत मिले हैं।
दुर्ग
साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन : दुर्ग में 1149 संदिग्ध म्यूल अकाउंट चिन्हित, 175 लोगों पर कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले में चल रहे म्यूल अकाउंट (किराए पर दिए जाने वाले बैंक खातों) के नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान अब तक 1149 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनका उपयोग करोड़ों रुपये की साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जा रहा था।
शिक्षा
साइबर सिक्योरिटी : 9वीं से 12वीं तक की क्लास के बच्चों के लिए परीक्षा अनिवार्य
सरकार स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल सुरक्षा की ट्रेनिंग देने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और ऑनलाइन गेमिंग की लत से बचाना है। शुरुआत में 500 स्कूलों में यह कार्यक्रम लागू होगा, जहां स्मार्ट टीवी और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्रों को सालभर में लगभग 40 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें फिशिंग, फेक ऐप, सोशल मीडिया प्राइवेसी और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी शामिल होगी। इस अभियान में साइबर पुलिस भी सहयोग करेगी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोर्स के अंत में परीक्षा भी होगी, लेकिन उसके अंक मुख्य परीक्षा में नहीं जोड़े जाएंगे।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : आईपीएल सट्टेबाजी पर तिल्दा-नेवरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पुलिस ने Indian Premier League मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, एक स्कूटी और करीब 40 हजार रुपये नकद सहित लगभग 1 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ Chhattisgarh Gambling Prohibition Act, 2022 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और मोबाइल डेटा के आधार पर बड़े नेटवर्क की तलाश की जा रही है।