Chhattisgarh news: सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की कमर में चाकू का टुकड़ा छोड़कर टांके लगाने के मामले में खबर का बड़ा असर। खबर प्रकाशित होने के बाद डोंगरगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई है,और चाकूबाजी के मामले में एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल अब भी सरकारी अस्पताल के इलाज पर है। आखिर घायल युवक की कमर में चाकू का टुकड़ा फंसा होने के बावजूद उसे बाहर निकाले बिना टांके कैसे लगा दिए गए?
विसर्जन कार्यक्रम के चाकूबाजी में, दो युवक घायल
जानकारी के अनुसार 10 नवंबर की रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच का है। जहां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान चाकूबाजी में 22 वर्षीय विवेक साहू और 24 वर्षीय टिल्लू मांडवी घायल हुए थे। अस्पताल रिकॉर्ड के मुताबिक, 11 नवंबर की सुबह करीब 3 बजे दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ लाया गया था।
कमर में चाकू का टुकड़ा छोड़कर किया रेफर
विवेक गंभीर रूप से घायल था। उसे टांके लगाने के बाद तत्काल रेफर किया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उसी दिन पुलिस को सूचना भी दी गई थी, लेकिन इलाज के दौरान हुई लापरवाही का खुलासा कई दिनों बाद हुआ। विवेक की कमर में चाकू का करीब 2 से 3 इंच लंबा टुकड़ा फंसा रह गया और वह इसी हालत में दर्द से परेशान रहा।निजी अस्पताल में निकाला चाकू का टुकड़ा
18 नवंबर को जब उसने एक्स-रे कराया, तब शरीर में चाकू का टुकड़ा होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में चाकू का टुकड़ा निकाला गया। 19 नवंबर को दोबारा ड्रेसिंग हुई और फिलहाल उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।












