Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › गौरेला-पेंड्रा-मरवाही › Chhattisgarh News: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी  को…
Action taken regarding Ayushman scheme at Gaurela Hospital(Image Source: social media)
Action taken regarding Ayushman scheme at Gaurela Hospital(Image Source: social media)
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Chhattisgarh News: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी  को लेकर कलेक्टर ने दो अपरेटर को हटाने के दिया निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को लाभ देने और क्लेम प्रक्रिया में लापरवाही सामने आई है। IPD में भर्ती मरीजों और योजना से लाभान्वित मरीजों के आंकड़ों में अंतर मिलने पर कलेक्टर विजय दयाराम ने दो आयुष्मान ऑपरेटरों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई के निर्देश दिए।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 01:14 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अस्पताल में IPD के तहत भर्ती मरीजों की संख्या और आयुष्मान योजना का लाभ लेने वाले मरीजों के आंकड़ों में बड़ा अंतर पाया गया। वहीं, योजना के तहत क्लेम प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी काफी धीमी मिली। इस पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने दो आयुष्मान ऑपरेटरों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल के सभाकक्ष में जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई थी। कलेक्टर विजय दयाराम के की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं और आयुष्मान भारत योजना के कामकाज की समीक्षा की गई। इस दौरान IPD में भर्ती मरीजों की संख्या का मिलान योजना के तहत लाभान्वित मरीजों से किया गया। समीक्षा में दोनों आंकड़ों के बीच काफी अंतर सामने आया। इसके अलावा आयुष्मान योजना के तहत उपचार से जुड़े क्लेम समय पर प्रस्तुत नहीं किए जा रहे थे। कार्यप्रगति में मिली इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जीवन दीप समिति के आयुष्मान ऑपरेटर अजय कुमार राठौर और अक्षय गुप्ता के विरुद्ध नियमानुसार बर्खास्तगी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पात्र मरीजों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश 

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के उपचार से संबंधित सभी दस्तावेजों और अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव किया जाए। उन्होंने क्लेम प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि जानकारी के अभाव या दस्तावेजी प्रक्रिया में देरी के कारण कोई भी पात्र मरीज आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित न रहे। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को अस्पताल में आयुष्मान योजना के कामकाज में सुधार और जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें