Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी
W 𝕏 f
होम › गौरेला-पेंड्रा-मरवाही › Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा…
Elephants crossing a forest road in GPM(Image Source: Keertiman Media)
Elephants crossing a forest road in GPM(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात

Elephant Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 52 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। पेंड्रा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर हाथियों के सड़क पार करने के दौरान यातायात रोकना पड़ा। जंगल से लगे खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचने से किसान परेशान हैं।

य
प्रकाशित: 11 Oct 2026, 05:21 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Elephant Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सीमावर्ती इलाकों में 52 हाथियों के मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है, हाथियों का झुंड  मुख्य मार्ग पार करने के दौरान  वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। कई दिनों से हाथियों का दल कटघोरा वनमंडल के पसान क्षेत्र से लेकर मरवाही वनमंडल के पेंड्रा और मरवाही वन परिक्षेत्र के आसपास विचरण कर रहा है।
लगातार खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं से सीमावर्ती गांवों के लोग परेशान हैं। वन विभाग ने प्रभावित इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है। विभागीय अमला हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है, ताकि उनकी दिशा का पता लगाकर ग्रामीणों को समय रहते सावधान किया जा सके।

खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा झुंड

खेतों में तैयार हो रही फसलें हाथियों के आहार का हिस्सा बन रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाथियों की मौजूदगी के कारण ग्रामीण रोजमर्रा के जरूरी काम निपटाने में भी सावधानी बरत रहे हैं। 52 हाथियों का एक साथ विचरण करना वन विभाग के लिए भी चुनौती बना हुआ है। स्थिति पर नियंत्रण रखने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए सीमावर्ती गांवों में वनकर्मियों को सक्रिय किया गया है। हाथियों की लोकेशन और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

फोटो-वीडियो बनाने के लिए हाथियों के करीब पहुंच रहे लोग

वन विभाग की ओर से बार-बार समझाइश दिए जाने के बावजूद कुछ ग्रामीण हाथियों के नजदीक पहुंच रहे हैं। पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर झुंड के गुजरने के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। कई लोग फोटो और वीडियो बनाने के लिए हाथियों के करीब जाते और शोर मचाते दिखाई दिए। वन विभाग ने लोगों को स्पष्ट रूप से हाथियों से दूरी बनाए रखने, उनके रास्ते में बाधा नहीं डालने और झुंड के आसपास भीड़ नहीं लगाने की सलाह दी है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी वन अमले के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
विशाल झुंड के बीच यदि कोई हाथी शोर या भीड़ से उत्तेजित हो जाता है, तो स्थिति खतरनाक हो सकती है। ऐसे में लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। वन विभाग ग्रामीणों से अपील कर रहा है कि हाथियों को देखने के लिए उनके पास जाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सतर्क रहें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें