Thursday, 01 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला Liquor Smuggling: अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और शराब जब्त Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला Liquor Smuggling: अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और शराब जब्त
W 𝕏 f
होम › सरगुजा संभाग › Surguja News: करंट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौ…
Wild elephant dies from electric shock in Surguja( social media)
Wild elephant dies from electric shock in Surguja( social media)
सरगुजा संभाग

Surguja News: करंट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौत से वन विभाग में हड़कंप

Surguja News: दयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी जंगल में करंट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि फसलों और जंगली जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए तार में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। मौके पर करीब 27 हाथियों का झुंड मौजूद होने की जानकारी है। वन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क
प्रकाशित: 01 Oct 2026, 11:27 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Surguja News: उदयपुर वन परिक्षेत्र में एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है, घटना अलकापुरी जंगल की बताई जा रही है, जहां नेशनल हाईवे से करीब 500 मीटर अंदर हाथी का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए लगाए गए झटका तार में हाथी फंस गया, बताया जा रहा है कि इस तार में घरेलू बिजली की अवैध सप्लाई जोड़ दी गई थी। इसी करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत होने की बात सामने आई है, हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

इलाके में 27 हाथियों का झुंड

वन विभाग से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में करीब 27 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, बताया गया है कि घटना वाली रात हाथियों का दल अलकापुरी जंगल के आसपास मौजूद था। इसी दौरान एक हाथी झटका देने वाले तार के संपर्क में आ गया, घटना के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैदानी अमला भी मौके पर पहुंचा। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

करंट का तार किसने लगाया, जांच जारी

वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि जंगल के पास करंट प्रवाहित तार किसने लगाया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था, अधिकारियों की जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि तार में बिजली की सप्लाई कैसे पहुंची और इसके लिए किस स्तर पर अवैध हुकिंग की गई थी। हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, इसके बाद ही मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही, जिम्मेदार व्यक्ति या लोगों की पहचान होने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

वन्यजीव सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

जंगली हाथी की मौत ने वन क्षेत्रों के आसपास लगाए जाने वाले अवैध करंट वाले तारों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, खास तौर पर मानव-हाथी संघर्ष वाले इलाकों में इस तरह के बिजली प्रवाहित तार वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 26 सितंबर को जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र में भी करंट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हुई थी, उदयपुर की घटना के बाद वन विभाग के सामने ऐसे मामलों की रोकथाम और जंगल से सटे इलाकों में निगरानी बढ़ाने की चुनौती भी सामने है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें