Thursday, 01 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Fraud Case: साधु के भेष में आए ठग, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ले उड़े 150 ग्राम सोना Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला Liquor Smuggling: अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और शराब जब्त Raipur Fraud Case: साधु के भेष में आए ठग, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ले उड़े 150 ग्राम सोना Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला Liquor Smuggling: अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और शराब जब्त
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्…
धरमजयगढ़ में हाथी हमला, बुजुर्ग की मौत
धरमजयगढ़ में हाथी हमला, बुजुर्ग की मौत
रायगढ़

जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। रविवार देर रात आबादी वाले इलाके में पहुंचे एक हाथी ने करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Aug 2026, 02:26 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 06:15 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। रविवार देर रात आबादी वाले इलाके में पहुंचे एक हाथी ने करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
यह घटना बाकारुमा वन परिक्षेत्र के ग्राम जमाबीरा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, देर रात एक जंगली हाथी जंगल से निकलकर गांव के करीब पहुंच गया था। इसी दौरान हाथी और ग्रामीण के बीच आमना-सामना हो गया, जिसके बाद हाथी ने हमला कर दिया।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।  
CG Elephant: हाथी की आमद से दहशत, महासमुंद में घूमता दिखा दंतैल, वन विभाग  ने ग्रामीणों को किया सचेत | Cg Elephant Panic Due To Influx Of Elephant Tusk
 आबादी क्षेत्र में हाथी घुसा  

हाथी ने सिर को कुचला, ग्रामीण की हुई पहचान

हाथी के हमले में मृतक ग्रामीण के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रतन उर्फ चंदन गुप्ता, निवासी जमाबीरा, उम्र करीब 60 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है।

धरमजयगढ़ वन मंडल में 129 हाथियों की मौजूदगी

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में कुल 129 हाथी मौजूद हैं। इनमें 38 नर हाथी, 59 मादा हाथी और 32 शावक शामिल हैं। हाथियों के कई दल अलग-अलग जंगल क्षेत्रों में सक्रिय हैं। 

आबादी में हाथियों की दस्तक से बढ़ी चिंता

जमाबीरा में हाथी के पहुंचने और बुजुर्ग की मौत की घटना ने एक बार फिर धरमजयगढ़ क्षेत्र में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष की समस्या को उजागर किया है। पिछले कुछ समय से इलाके के कई गांवों में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर बना हुआ है।

आमापाली में सबसे बड़ा दल, कई इलाकों में सक्रिय हाथी

धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के आमापाली क्षेत्र में हाथियों का सबसे बड़ा दल मौजूद है, जिसमें करीब 36 हाथी शामिल हैं। इसके अलावा कापू रेंज के पुटुकछार में 17 और रूवाफूल क्षेत्र में 16 हाथियों का दल मौजूद है।

पांच दिन में 107 ग्रामीण हुए प्रभावित

हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण क्षेत्र में नुकसान और खतरा बढ़ रहा है। पिछले पांच दिनों में हाथियों की गतिविधियों से करीब 107 ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। वन विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी और ग्रामीणों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें