Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा …
Woman dies after house collapses in the rain(Image Source: Keertiman Media)
Woman dies after house collapses in the rain(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम नंदेली में देर रात मकान ढहने से महिला रोहिणी महंत की मौत हो गई, जबकि उसका पति और 13 वर्षीय बेटा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 02:30 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raigarh News: बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुसौर ब्लॉक के ग्राम नंदेली में देर रात एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर में मौजूद महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और 13 वर्षीय बेटा घायल हो गए। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम नंदेली के महंत पारा निवासी रोहिणी महंत (40 वर्ष) अपने पति रतन महंत (45 वर्ष) और बेटे शिवम महंत (13 वर्ष) के साथ घर में सो रही थीं। रात करीब 3 बजे अचानक उनका मिट्टी का कच्चा मकान गिर गया और तीनों लोग मलबे में दब गए।
मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रोहिणी महंत, उनके पति और बेटे को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए पुसौर अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के लिए ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, महिला के पति और बेटे का इलाज जारी है। उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

बारिश के कारण कमजोर हो गया था मकान

बताया जा रहा है कि पुसौर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। बारिश के चलते मिट्टी से बना पुराना और जर्जर मकान कमजोर हो गया था। इसी वजह से दीवार और चौखट गिर गई, जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से भी घटना की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें