Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nursing Home Sealed: बिना लाइसेंस चल रहा आंचल नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग ने किया सील Food Safety Campaign: खाने की गुणवत्ता से खिलवाड़! फार्म हाउस किचन पर कार्रवाई, लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड Shahdol Panchayat: ढाबे से पूजा सामग्री की खरीदी पर उठे सवाल, पंचायत के खर्चों का हिसाब सुर्खियों में Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Nursing Home Sealed: बिना लाइसेंस चल रहा आंचल नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग ने किया सील Food Safety Campaign: खाने की गुणवत्ता से खिलवाड़! फार्म हाउस किचन पर कार्रवाई, लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड Shahdol Panchayat: ढाबे से पूजा सामग्री की खरीदी पर उठे सवाल, पंचायत के खर्चों का हिसाब सुर्खियों में Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Food Safety Campaign: खाने की गुणवत्ता से खिलवाड़…
Food Department inspection drive in Raigarh(Image Source: Social Media)
Food Department inspection drive in Raigarh(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Food Safety Campaign: खाने की गुणवत्ता से खिलवाड़! फार्म हाउस किचन पर कार्रवाई, लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड

Food Safety Campaign: रायगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होटल और ढाबों की जांच के दौरान फार्म हाउस किचन में एक्सपायरी मैदा पकड़ा। विभाग ने मैदा नष्ट कराते हुए किचन का लाइसेंस तीन दिनों के लिए निलंबित कर उसे बंद कराया।

य
प्रकाशित: 24 Nov 2026, 02:56 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Food Safety Campaign: जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार जांच अभियान चला रही है। इसी कड़ी में टीम ने फार्म हाउस किचन में छापेमारी के दौरान एक्सपायरी मैदा पकड़ा। जांच में सामने आई इस लापरवाही पर विभाग ने मैदा नष्ट कराया और किचन का लाइसेंस तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया। साथ ही संस्थान को बंद कराया गया है। दरअसल, जिले में 16 से 30 नवंबर तक 'सुरक्षित आहार, हमर अधिकार' अभियान चलाया जा रहा है। 
इसी अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का निरीक्षण किया। फार्म हाउस किचन की जांच के दौरान एक्सपायरी मैदा का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली। टीम ने मौके पर ही मैदा नष्ट कराया। इसके अलावा खाने की गुणवत्ता की जांच के लिए पनीर, व्हाइट वेज ग्रेवी और दाल मखनी के सैंपल भी लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

अंगिठी आरके एंटरटेनमेंट से बिरयानी राइस और पनीर के नमूने

खाद्य विभाग की टीम ने छातामुड़ा चौक स्थित अंगिठी आरके एंटरटेनमेंट में भी निरीक्षण किया। यहां से बिरयानी राइस और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही छातामुड़ा चौक के प्रीमियम फैमिली ढाबा और अमलीभौना स्थित श्री वैष्णो ढाबा की भी जांच की गई। इन दोनों संस्थानों में निरीक्षण के दौरान संचालकों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

होटल-ढाबा संचालकों को दिए गए जरूरी निर्देश

जांच अभियान के दौरान खाद्य विभाग ने होटल और ढाबा संचालकों को कई जरूरी सावधानियां बरतने के लिए कहा है। इनमें पेयजल की नियमित जांच, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण और किचन में पेस्ट कंट्रोल कराना शामिल है। इसके अलावा खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों का सीमित इस्तेमाल करने, अखबार में खाने की सामग्री नहीं परोसने और एक ही खाद्य तेल का बार-बार उपयोग करने से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

लैब रिपोर्ट के आधार पर तय होगी आगे की कार्रवाई

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, रायगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी है। रायगढ़ के अलावा पुसौर और खरसिया सहित कई इलाकों में भी निरीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान कुछ संस्थानों में साफ-सफाई की कमी मिली, तो कहीं एक्सपायरी खाद्य सामग्री के इस्तेमाल की बात सामने आई। अलग-अलग प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें