Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Food Safety Campaign: सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान के तहत होटल-ढाबों पर खाद्य विभाग की रेड Raipur News: फरार शोएब ढेबर को किसने दी थी पुलिस दबिश की खबर? अब इंस्पेक्टर पर गिरी निलंबन की गाज Cyber Fraud: फर्जी चालान के मैसेज से जल संसाधन विभाग का कर्मचारी ठगी का शिकार, खाते से उड़ाए 97 हजार Ganja Seized: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहा था गांजे का खेप, 11 किलो से अधिक गांजा और बाइक जब्त Food Safety Campaign: सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान के तहत होटल-ढाबों पर खाद्य विभाग की रेड Raipur News: फरार शोएब ढेबर को किसने दी थी पुलिस दबिश की खबर? अब इंस्पेक्टर पर गिरी निलंबन की गाज Cyber Fraud: फर्जी चालान के मैसेज से जल संसाधन विभाग का कर्मचारी ठगी का शिकार, खाते से उड़ाए 97 हजार Ganja Seized: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहा था गांजे का खेप, 11 किलो से अधिक गांजा और बाइक जब्त
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Food Safety Campaign: सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अ…
Inspection drives at establishments (Image Source: Keertiman Media)
Inspection drives at establishments (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Food Safety Campaign: सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान के तहत होटल-ढाबों पर खाद्य विभाग की रेड

Food Safety Campaign: 30 नवंबर तक चलने वाले विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान के तहत होटल, ढाबों, डेयरी और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। लैब रिपोर्ट में खाद्य गुणवत्ता से जुड़ी खामियां मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य आम जनता को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 09:11 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Food Safety Campaign: रायगढ़ में खाने-पीने की चीजों में लापरवाही बरतने वालों की अब खैर नहीं है। त्योहारी सीजन और आम दिनों में सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। जिले में 16 से 30 नवंबर तक विशेष ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। इस दौरान होटलों और ढाबों की रसोई से लेकर साफ-सफाई तक का बारीकी से जायजा लिया जा रहा है।

ढाबों से उठाए गए खाने के सैंपल, लैब भेजे गए नमूने 

अभियान के शुरुआती दौर में ही विभाग की टीम एक्शन मोड में नजर आई। अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित कई नामी ढाबों और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर, मिक्स वेज, पकी हुई सब्जी, चावल और अन्य खाद्य सामग्रियों के संदेह के आधार पर सैंपल (नमूने) उठाए गए हैं। इन सभी नमूनों को मु मुआयने के लिए लैब भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आते ही नियमों के तहत आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को जांच दल ने पुसौर रोड स्थित धरणी ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट का रुख किया। यहां रसोई और स्टॉक की गहन जांच करने के बाद टीम ने आलू की सब्जी, मिक्स वेज, पनीर और पके हुए चावल के नमूने सील किए। इसके बाद टीम कठली रोड पर स्थित रौनक फैमिली ढाबा पहुंची, जहां से पनीर का सैंपल लिया गया। वहीं, कोड़ातराई इलाके में स्थित श्री साईं ढाबा और सिंह ढाबा पर भी खाद्य सुरक्षा मानकों की कड़ी जांच की गई।

साफ-सफाई और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। कई ढाबों में साफ-सफाई का गंभीर अभाव दिखा, तो कुछ जगह ग्राहकों के बैठने व अन्य सुविधाओं के लिहाज से व्यवस्थाएं काफी लचर मिलीं। इस पर विभागीय अधिकारियों ने संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं सुधारने की सख्त हिदायत दी।

टीम ने संचालकों को विशेष तौर पर निम्नलिखित बातों का पालन करने के निर्देश दिए हैं:

  • परिसर में हर वक्त उच्च स्तर की साफ-सफाई रखी जाए।

  • समय-समय पर अनिवार्य रूप से पेस्ट कंट्रोल (कीड़े-मकोड़े की रोकथाम) कराया जाए।

  • खाने-पीने की चीजों में कृत्रिम रंगों का उपयोग सीमित मात्रा में हो।

  • खाद्य सामग्री को कभी भी अखबार के कागज में न रखा जाए, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

  • एक ही तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करने (REUSE) पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

30 नवंबर तक जारी रहेगा अभियान 

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान सिर्फ दिखावे का नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को शुद्ध, सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराना है। 30 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दायरे में न सिर्फ ढाबे और होटल, बल्कि डेयरी और अन्य खाद्य प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। प्रशासन का साफ संदेश है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद कमियां मिलने पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहरवासियों की सेहत सुरक्षित रह सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें