Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, जानिए कहां से निकलेंगे बाइक चालक Shahdol News: रात में अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, सुबह बाथरूम में मिला शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, जानिए कहां से निकलेंगे बाइक चालक Shahdol News: रात में अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, सुबह बाथरूम में मिला शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, ज…
Chandni Chowk Bridge construction in Raigarh(Image Source: Social Media)
Chandni Chowk Bridge construction in Raigarh(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, जानिए कहां से निकलेंगे बाइक चालक

Raigarh News: कैनाल लिंक रोड के अंडरपास निर्माण के चलते चांदनी चौक पुल अगले तीन महीने तक बंद रहेगा। पैदल राहगीरों और बाइक चालकों के लिए पुल के नीचे वैकल्पिक रास्ता बनाया जाएगा।

य
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 03:09 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raigarh News: शहर में कैनाल लिंक रोड निर्माण कार्य के चलते चांदनी चौक पुल से गुजरने वाले लोगों को अगले तीन महीने तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अंडरपास निर्माण के लिए पुल को आवागमन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए पुल के नीचे से वैकल्पिक रास्ता तैयार किया जाएगा। वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था और निर्माण स्थल की स्थिति का जायजा लेने निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय मौके पर पहुंचे।
उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों से आवागमन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ठेकेदार और साइट इंजीनियर को निर्देश दिए कि पुल बंद रहने के दौरान लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। इसके लिए पुल के नीचे से सुरक्षित और सुविधाजनक रास्ता तैयार किया जाए। साथ ही वैकल्पिक मार्ग का काम समय पर पूरा करने और निर्माण स्थल पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। कमिश्नर ने आसपास रहने वाले लोगों से भी बातचीत की और उन्हें निर्माण कार्य तथा आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

मरीन ड्राइव तक पहुंचेगी कैनाल लिंक रोड

कैनाल लिंक रोड परियोजना को रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इस सड़क के जरिए जोगीडीपा चौक से चांदनी चौक होते हुए मरीन ड्राइव तक सीधा संपर्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा मरीन ड्राइव को सीधे ओडिशा रोड हाईवे से जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इस कनेक्टिविटी के तैयार होने से शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। फिलहाल रायगढ़ आने-जाने वाले कई वाहन चालकों को एक हाईवे से दूसरे हाईवे तक पहुंचने के लिए शहर के अंदरूनी रास्तों से गुजरना पड़ता है। नई सड़क परियोजना पूरी होने के बाद इस निर्भरता में कमी आने और शहर की आंतरिक व बाहरी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें