Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, जानिए कहां से निकलेंगे बाइक चालक Shahdol News: रात में अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, सुबह बाथरूम में मिला शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, जानिए कहां से निकलेंगे बाइक चालक Shahdol News: रात में अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, सुबह बाथरूम में मिला शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Shahdol News: रात में अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, सुब…
Body found in Dhanpuri hospital bathroom(Image Source: AI Photo)
Body found in Dhanpuri hospital bathroom(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Shahdol News: रात में अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, सुबह बाथरूम में मिला शव, मौत की वजह अब भी रहस्य

Shahdol News: शहडोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में एक व्यक्ति का शव अस्पताल के बाथरूम में मिला। मृतक पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था और देर रात दोबारा परिसर में आया था। सुबह उसका शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

भ
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 03:08 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
शहडोल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के बाथरूम में एक व्यक्ति का शव मिला। सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नाटे उर्फ जफरुद्दीन के रूप में हुई है। वह वार्ड क्रमांक 22 का निवासी था और कोरबा के एक होटल में काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार को पेट दर्द की शिकायत होने पर वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी पहुंचा था। यहां कुछ देर इलाज कराने के बाद वह अस्पताल से चला गया। इसके बाद देर रात वह दोबारा अस्पताल परिसर में पहुंचा और वहीं सोने लगा। बताया जाता है कि ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल कर्मचारियों ने उसे परिसर से जाने के लिए कहा, जिसके बाद वह वहां से चला गया। हालांकि, अगली सुबह अस्पताल के बाथरूम में उसका शव मिलने की जानकारी सामने आई। शव मिलने की सूचना तत्काल ड्यूटी डॉक्टर को दी गई। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

 इस मामले में कई सवाल सामने आ रहे हैं। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचने, देर रात दोबारा परिसर में आने और फिर सुबह बाथरूम में मृत पाए जाने के बीच आखिर क्या हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में पदस्थ डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि व्यक्ति पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आया था। इलाज के दौरान वह वहां से चला गया था, लेकिन बाद में दोबारा अस्पताल पहुंचा और बाथरूम की ओर गया। अगली सुबह बाथरूम में उसका शव मिला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें