Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › CG Crime News: सामान खरीदने पहुंचे व्यक्ति की मौत…
death of a middle-aged man at Minimata Chowk(Image Source: Keertiman Media)
death of a middle-aged man at Minimata Chowk(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

CG Crime News: सामान खरीदने पहुंचे व्यक्ति की मौत, परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा

CG Crime News: कवर्धा के मिनीमाता चौक स्थित एक दुकान में सामान खरीदने के दौरान हुए विवाद के बाद ग्राम रेंगाखार निवासी शिव कुमार वाचकर की मौत हो गई। परिजनों ने महिला दुकानदार पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

ग
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 04:17 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

 CG Crime News: शहर के मिनीमाता चौक में एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना से नाराज मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में कवर्धा कोतवाली थाने पहुंच गए। उन्होंने एक महिला दुकानदार पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाने में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

सामान खरीदने के दौरान हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रेंगाखार निवासी शिव कुमार वाचकर किसी काम से कवर्धा आया हुआ था। इसी दौरान वह मिनीमाता चौक स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने पहुंचा। बताया जा रहा है कि दुकान में किसी बात को लेकर उसकी महिला दुकानदार से कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने प्लास्टिक की कुर्सी से शिव कुमार पर हमला किया। इसके कुछ देर बाद वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के बाद थाने पहुंचे परिजन और ग्रामीण

शिव कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग कवर्धा कोतवाली थाने पहुंचे और महिला दुकानदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। इस दौरान थाने में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

महिला हिरासत में, CCTV फुटेज की जांच

मामले में पुलिस ने महिला दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की वास्तविक वजह और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद के दौरान वास्तव में क्या हुआ और अधेड़ व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें