Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस Gang Rape Case: अटल रॉक गार्डन में युवती से दरिंदगी का आरोप, धमकाकर की मारपीट और फिर दिया वारदात को अंजाम Theft Case: छठ पूजा करने घाट गए थे परिवार, पीछे से चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर Crime News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप Raipur Railway News: ठेका कंपनी पर आरोप, दो करोड़ से ज्यादा के गबन की शिकायत Vande Bharat Express: ब्रेक फेल होने के बावजूद झारखंड से यूपी तक 463 किमी दौड़ी खाली ट्रेन, रेलवे ने बिठाया जांच का पहरा CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस Gang Rape Case: अटल रॉक गार्डन में युवती से दरिंदगी का आरोप, धमकाकर की मारपीट और फिर दिया वारदात को अंजाम Theft Case: छठ पूजा करने घाट गए थे परिवार, पीछे से चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर Crime News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप Raipur Railway News: ठेका कंपनी पर आरोप, दो करोड़ से ज्यादा के गबन की शिकायत Vande Bharat Express: ब्रेक फेल होने के बावजूद झारखंड से यूपी तक 463 किमी दौड़ी खाली ट्रेन, रेलवे ने बिठाया जांच का पहरा
W 𝕏 f
होम › रायपुर › CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरह…
Case of assault at a petrol pump(Image Source: Keertiman Media)
Case of assault at a petrol pump(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस

CG Crime News: राजनांदगांव के ईमाम चौक स्थित पेट्रोल पंप पर चालान मांगने को लेकर हुए विवाद में टैंकर चालक की मारपीट का आरोप लगा है। घायल चालक शुभम कुमार की शिकायत पर पेट्रोल पंप मालिक, मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ मंदिर हसौद थाने में मामला दर्ज किया गया है।

य
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 03:03 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Crime News: राजनांदगांव में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई करने पहुंचे एक टैंकर चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ईमाम चौक स्थित जीएस भाटिया एंड कंपनी पेट्रोल पंप पर ईंधन खाली करने के बाद चालक ने कंपनी में जमा करने के लिए चालान मांगा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर पेट्रोल पंप मालिक, मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी ने उसके साथ मारपीट की।
घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मंदिर हसौद थाने में पेट्रोल पंप मालिक दिलजीत सिंह, मैनेजर मनीष और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पंप की लाइट बंद कर चालक को पीटने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर विवाद के दौरान आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर पंप की लाइट बंद करवा दी। इसके बाद चालक शुभम कुमार के साथ हाथ-मुक्कों, हाथ में पहने कड़े और अग्निशमन यंत्र के पाइप से मारपीट की गई। आरोप है कि पिटाई इतनी गंभीर थी कि शुभम मौके पर ही बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

चालान मांगने के बाद शुरू हुआ विवाद

25 वर्षीय शुभम कुमार पिछले करीब तीन साल से एचपीसीएल डिपो, मंदिर हसौद से पेट्रोल और डीजल के टैंकर का संचालन कर रहा है। 14 नवंबर को वह मंदिर हसौद स्थित डिपो से ईंधन लेकर राजनांदगांव के ईमाम चौक स्थित जीएस भाटिया एंड कंपनी पेट्रोल पंप पहुंचा था। टैंकर में उसके साथ पंप कर्मचारी कमलेश जंघेल भी मौजूद था। ईंधन खाली करने के बाद शुभम ने कंपनी में हिसाब जमा करने के लिए चालान मांगा। आरोप है कि इसी बात पर पेट्रोल पंप के मालिक, मैनेजर और वहां मौजूद एक कर्मचारी ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने तत्काल चालान देने से इनकार कर दिया। रात करीब 11:24 बजे शुभम ने अपने ट्रांसपोर्टर के मैनेजर राजेश मिश्रा को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी दी थी।

होश आने के बाद मैनेजर को किया फोन

शिकायत में बताया गया है कि मारपीट के बाद होश में आने पर शुभम ने ट्रांसपोर्टर के मैनेजर को दोबारा फोन किया और घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह टैंकर लेकर मंदिर हसौद पहुंचा। घायल अवस्था में उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंदिर हसौद ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रिम्स अस्पताल गोढ़ी रेफर किया गया। इस मामले में शुभम की शिकायत पर मंदिर हसौद थाने में शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक दिलजीत सिंह, मैनेजर मनीष और एक अन्य कर्मचारी को आरोपी बनाया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें