Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक नाबालिग की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक नाबालिग की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › CG News: साहू समाज भवन लोकार्पण में पहुंचे डॉ. शि…
Dr. Shivkumar Dahria inaugurated Sahu Samaj(Image Source: Keertiman Media)
Dr. Shivkumar Dahria inaugurated Sahu Samaj(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

CG News: साहू समाज भवन लोकार्पण में पहुंचे डॉ. शिवकुमार डहरिया, महंगाई और SIR पर सरकार को घेरा

CG News: लखौली में साहू समाज भवन का लोकार्पण करने पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने महंगाई, किसान हित, पटवारी हड़ताल और SIR के मुद्दे उठाते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 12:05 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: लखौली में साहू समाज भवन के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। समारोह में सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
भवन के लोकार्पण के बाद डॉ. शिवकुमार डहरिया कांग्रेस के 'लोकतंत्र बचाओ-वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। अपने संबोधन में उन्होंने बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

महंगाई और किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता

डॉ. डहरिया ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का असर आम लोगों के साथ किसान परिवारों पर भी पड़ रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए और खेती से जुड़ी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। 

पटवारी हड़ताल और एसआईआर का मुद्दा भी उठाया

अपने संबोधन में उन्होंने पटवारी हड़ताल का जिक्र करते हुए कहा कि इसके चलते राजस्व से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े मुद्दे का उल्लेख करते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर चिंता जताई।

कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

लोकार्पण एवं जनसभा कार्यक्रम में हिरामन साहू, सरपंच रत्थु साहू, मोहन साहू, कोमल साहू, चन्द्रहास साहू, संतराम साहू, ईश्वर, दिलीप सहित पंचगण, मंडल के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें