Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट …
Stolen archery kit recovered in Raipur(Image Source: Social Media)
Stolen archery kit recovered in Raipur(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी

Theft Case: रायपुर में ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। 500 रुपए के छुट्टे लाने का बहाना बनाकर आरोपी बैग लेकर फरार हुआ था। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर करीब 2.50 लाख रुपए का सामान बरामद किया।

य
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 06:02 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Theft Case: राजधानी रायपुर में एक ई-रिक्शा चालक द्वारा छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल फोन चोरी करने का मामला सामने आया है। छात्र ई-रिक्शा से भाठागांव बस स्टैंड जा रहा था। रास्ते में चालक ने उसे भाठागांव चौक पर उतार दिया और किराए के 500 रुपए का छुट्टा लाने का बहाना बनाकर ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गया। बैग में तीरंदाजी के उपकरण और मोबाइल फोन रखा हुआ था।
छात्र की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा सहित करीब 2.50 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की है।

मोबाइल चार्जिंग पर लगाया, मौका मिलते ही बैग लेकर भागा

पुलिस के अनुसार, उपांशु राव साईं एकेडमी इंडोर स्टेडियम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण लेते हैं। 6 नवंबर को वे अपने आर्चरी उपकरणों से भरा ट्रॉली बैग लेकर ई-रिक्शा से भाठागांव बस स्टैंड के लिए निकले थे। सफर के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल फोन ई-रिक्शा में चार्जिंग पर लगा दिया था। आरोप है कि चालक ने उन्हें बस स्टैंड पहुंचाने के बजाय भाठागांव चौक पर ही उतार दिया। छात्र ने किराए के 500 रुपए दिए तो चालक ने छुट्टे पैसे लाने की बात कही। इसी बहाने वह वहां से चला गया और ई-रिक्शा में रखा ट्रॉली बैग व मोबाइल लेकर फरार हो गया।

CCTV फुटेज से मिली आरोपी की जानकारी

घटना के बाद छात्र ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 1036/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी। इसके साथ ही ई-रिक्शा से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी जुटाई गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बोरियाखुर्द निवासी विल्सन ब्राउन को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छात्र का पूरा आर्चरी किट, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल ई-रिक्शा क्रमांक CG 04 NZ 3733 जब्त किया है।

पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और मारपीट से जुड़े मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह जेल भी जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
  • नाम: विल्सन ब्राउन (31 वर्ष)
  • पिता: जॉर्ज ब्राउन
  • पता: RDA कॉलोनी, बोरियाखुर्द
  • थाना: टिकरापारा, रायपुर
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें