Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या Theft Cases: महिलाओं से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 थाना क्षेत्रों की 7 वारदातों का खुलासा Durg News: एसआई की पत्नी और BSP की पूर्व प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट, आमने-सामने आए दोनों पक्ष Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या Theft Cases: महिलाओं से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 थाना क्षेत्रों की 7 वारदातों का खुलासा Durg News: एसआई की पत्नी और BSP की पूर्व प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट, आमने-सामने आए दोनों पक्ष Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Theft Cases: महिलाओं से झपटमारी करने वाला आरोपी ग…
Accused Arrested with Stolen Items(Image Source: Social Media)
Accused Arrested with Stolen Items(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Theft Cases: महिलाओं से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 थाना क्षेत्रों की 7 वारदातों का खुलासा

Theft Cases: दुर्ग पुलिस ने महिलाओं से मोबाइल, नकदी और जेवर छीनने वाले आरोपी लक्ष्मण राव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जिले के चार थाना क्षेत्रों में सात झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से बाइक सहित करीब 3.60 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।

य
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 11:13 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Theft Cases: दुर्ग जिले में महिलाओं को निशाना बनाकर मोबाइल, नकदी और सोने-चांदी के जेवर छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जिले के अलग-अलग इलाकों में चार थाना क्षेत्रों के तहत सात झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 3 लाख 60 हजार रुपए का सामान बरामद किया है। वारदातों में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई है। मामले का खुलासा खुर्सीपार पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई के बाद हुआ।
जिले में लगातार सामने आ रही झपटमारी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए थे। इसके बाद खुर्सीपार पुलिस के साथ संबंधित थानों की टीम को मिलाकर एक संयुक्त टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हाईवे और ओवरब्रिज पर महिलाओं को बनाता था निशाना

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान रास्तों, हाईवे और ओवरब्रिज पर महिलाओं को निशाना बनाता था। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में उसने दो वारदातें की थीं। पहली घटना खुर्सीपार चौक स्थित तुलसी ट्रेडर्स के सामने हुई, जहां महिला से मोबाइल और जेवर छीन लिए गए। वहीं, डबरापारा ओवरब्रिज पर दूसरी घटना में आरोपी बैग लेकर फरार हो गया था। बैग में नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। इसी तरह पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मोबाइल छीनने की घटना सामने आई थी। जामुल थाना क्षेत्र के नंदनी रोड पर सोने के जेवर और नकदी से भरा बैग छीना गया था। छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस ओवरब्रिज पर भी आरोपी ने बैग छीनने की वारदात की थी। सुपेला थाना क्षेत्र में चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास और ओवरब्रिज के ऊपर दो अलग-अलग घटनाएं हुई थीं। इन वारदातों में बैंक से जुड़े दस्तावेज, कार्ड और आभूषण छीने गए थे। सभी मामलों में संबंधित थानों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी।

बाइक और 3.60 लाख रुपए का सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मण राव (29), पिता एस. सीमांचल राव, निवासी डीएमसी तालाब, कुम्हारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल, 5 ग्राम का सोने का सिक्का, टूटा हुआ सोने का मंगलसूत्र और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा दो बड़े पर्स और बैग, 1,300 रुपए नकद, दो बैंक पासबुक, एक चेकबुक, डायरी और अलग-अलग बैंकों के एटीएम व डेबिट कार्ड भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामान में राशन कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाओं के बैग छीनकर फरार हो जाता था। इन बैगों में नकदी, जेवर और जरूरी कागजात रखे होते थे। जब्त किए गए सामान और बाइक की कुल कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें